{"_id":"e14d0d393e24a22a9a9ff29f3d070ce5","slug":"swain-flu-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का शिकार हुआ कक्षा पांच का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का शिकार हुआ कक्षा पांच का छात्र
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर के मोहल्ला कुंवरगंज में रहने वाले एक व्यक्ति का 12 वर्र्षीय बेटा के स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। लखनऊ से सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मोहल्ला कुंवरगंज में रहने वाला व्यक्ति दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनकी पत्नी क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। किशोर कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र है। दो मार्च को उसको टाइफाइड बुखार की शिकायत हुई। पता चलने पर मां ने उसे बरेली के गंगाचरण अस्पताल में भर्ती कराया था। बुखार ठीक न होने पर डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की आशंका जाहिर की तो जिला अस्पताल की टीम ने उसका पांच मार्च को लार सैंपल जांच के लिए लखनऊ पीजीआई भेज दिया।
सात मार्च को जांच रिपोर्ट में उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। परिवार वाले गंगाचरण अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहे हैं। पिता भी दिल्ली से बरेली पहुंच गए हैं। एहतियात के तौर पर परिवार वालों को जांच कर दवाई दे दी गई है। मां के मुताबिक उनके बेटे की हालत में सुधार है।