फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspended assistant teacher sat on fast with family

निलंबित सहायक अध्यापक परिवार के साथ अनशन पर बैठे

Fri, 03 Dec 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Suspended assistant teacher sat on fast with family
कलक्ट्रेट में परिवार के साथ बैठे शिक्षक मनोज वर्मा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ब्लॉक ददरौल के कंपोजिट विद्यालय के निलंबित सहायक अध्यापक मनोज शर्मा बृहस्पतिवार को परिवार के साथ कलक्ट्रेट में धरने अनशन पर बैठ गए। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन में प्रभारी प्रधानाध्यापक और बीएसए पर मिलीभगत कर निलंबित किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे मनोज शर्मा ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय ददरौल द्वितीय (कंपोजिट विद्यालय) में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने 25 अगस्त को गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम, एसपी, बीएसए व बीईओ ददरौल को पत्र देकर की थी। विवाद के निस्तारण के लिए बीएसए ने 20 सितंबर व 25 अक्तूबर को आदेश जारी किए। पहले आदेश में बीएसए ने हम दोनों को चेतावनी दी। लेकिन दूसरे आदेश में उनको स्कूल से हटाने और दूसरे विद्यालय में संबद्ध करने का आदेश दे दिया। इसमें मौखिक अनुरोध को आधार बनाया गया, जबकि उनकी तरफ से ऐसी कोई मांग नहीं की गई। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जोकि प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष भी है। बताया कि 18 नवंबर को बीएसए ने तीसरा आदेश जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया है, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षुब्ध होकर उन्हें अपने परिवार के साथ अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने डीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। अनशन पर बैठने वालों में विनोद शर्मा, मानवी शर्मा, जाह्नवी शर्मा, प्रीति भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, श्यामनाय शर्मा, अमन शर्मा, सुमित शर्मा, अखिलेश शर्मा, अर्चित शर्मा, कविता शर्मा, शोभित और अनिकेत शामिल रहे। बीएसए सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो शिक्षकों का आपसी विवाद है। दोनों को चेतावनी दी गई थी। विवाद बढ़ने पर मनोज को निलंबित कर दिया गया था। दूसरे अध्यापक से पदभार वापस ले लिया गया है। आदेश की अवहेलना करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed