फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Supreme Court justice education will with friends

सुप्रीम कोर्ट शिक्षामित्रों के साथ करेगा न्याय

Tue, 02 May 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 02 May 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने शिक्षा मित्रों को भरोसा दिया है कि उच्चतम न्यायालय उनके साथ पूरा न्याय करेगा। इससे पूर्व, शुक्रवार को यहां पहुंचने पर संगठन के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा मित्रों को आश्वस्त किया कि न्यायालय में अपने पक्ष की पैरवी में कोई कमी नहीं रखी गई है। उन्होंने बताया कि पी चिदंबरम, अमित सिब्बल, प्रयाग त्रिपाठी सहित 12 दिग्गज वकीलों की टीम इस केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में शिक्षा मित्रों का पक्ष रखेगी। इसलिए न्याय पालिका पर भरोसा रखते हुए धैर्य बनाए रखें। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न राज्यों में संविदा शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से आरटीई एक्ट 2009 में संशोधन करने की मांग की गई है। इस मौके पर श्याम लाल यादव, वेद वर्मा, रामपूत पाल, जितेंद्र दीक्षित, अरुण शुक्ला, ऊषा मिश्रा, डीएन अवस्थी, निशा शुक्ला, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed