फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sundarkand path

वित्त मंत्री ने हनुमत धाम पर किया सुंदरकांड का पाठ

Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
sundarkand path
शाहजहांपुर के हनुमत धाम पर हनुमान जयंती उत्सव में सुंदर कांड पाठ करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार ख? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) पर प्रदेश सरकार के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमत धाम में सुंदर कांड का पाठ किया। साथ ही हवन-पूजन और भंडारा भी हुआ। पहले सभी ने हवन में आहुतियां डाली। इसके बाद भंडारा हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को विसरात रोड स्थित हनुमत धाम पर हनुमान जयंती उत्सव का शुभारंभ हो गया। उत्सव के तहत नरक चतुर्दशी पर हनुमतधाम में सुंदर कांड का पाठ और भंडारा हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। उन्होंने हनुमत धाम में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ सुंदर कांड का पाठ किया। इससे पहले पं. हरिमोहन वाजपेयी, अनंतराम, जयप्रकाश वाजपेयी ने विधिविधान से पूजन करवाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले सुंदर कांड के बाद हवन-पूजन हुआ, सभी ने आहूतियां डाली।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में लोग हनुमतधाम पहुंचे। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, हनुमत धाम समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, आरएसएस के विभाग अध्यक्ष रवि मिश्रा, ज्ञानचंद्र, रजनीश दीक्षित लखीमू, चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू, अरुण खंडेलवाल, श्रीदत्त शुक्ला, राजाराम, अमन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed