फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide

फंदे से लटककर युवती समेत दो लोगों ने दी जान

Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
suicide
शाहजहांपुर। पुवायां और तिलहर क्षेत्र में एक युवती और युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बताया गया कि युवती अवसादग्रस्त थी और काफी समय से बीमार थी। परिजन युवक के खुदकुशी करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

तिलहर। गांव शाहवेगपुर के ओमप्रकाश की 22 वर्षीय पुत्री प्रीति सुबह 10:30 बजे घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे कुंडे में फंदे से लटकी मिली। घटना के समय उसकी मां ऊषा गांव के स्कूल में खाना बनाने गई हुई थी। उसका भाई राजीव दूध लेकर शहर गया था। उसके छोटे भाई-बहन गांव में स्कूल में पढ़ने गए थे। सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह और नगरिया चौकी प्रभारी अमित चौहान गांव पहुंचे और प्रीति के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसआई अमित चौहान ने बताया कि परिजन ने प्रीति के अवसादग्रस्त होने की बात बताई है। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। मां ऊषा जब स्कूल से लौटकर आई तो देखा कि घर के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर बेटी का शव लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। प्रीति के भाई राजीव ने बहन द्वारा खुद ही फंदे से लटकने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। गांव भैंसटा निवासी नन्हेलाल ने पुलिस को बताया कि उनके 32 वर्षीय भाई सुनील वर्मा मंगलवार सुबह नौ बजे खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। बाद में उनका शव गांव के ही रामरहीस के खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। नन्हेलाल के अनुसार उनके भाई ने आत्महत्या की है, लेकिन कारण के बारे में उनको जानकारी नहीं है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed