फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide

खुदकुशीः व्यापारी समेत तीन युवकों ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 03 Oct 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
suicide
मृतक जैनेंद्र कुशवाहा का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/बंडा। जिले के बंडा, परौर और कांट क्षेत्र में व्यापारी समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर जान दे दी। व्यापारी लाखों रुपये के उधार से परेशान था और कांट का युवक रोजगार न मिलने के कारण दुखी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन

थाना परौर क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी जैनेंद्र कुशवाह (30) पत्नी मीना, तीन बेटी और एक बेटे के साथ रहते थे। जैनेंद्र की एक सराफा और एक कपड़े की दुकान थी। जैनेंद्र के साले सुखलाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चाय पीने के बाद उसके बहनोई घर से कहीं चले गए। काफी देर घर न पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की। जिस मकान में वह रहते थे, उसके ठीक सामने उनका खाली मकान भी है।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे परिजन ने तलाश के दौरान उस मकान पर जाकर देखा तो जैनेंद्र का शव रस्सी के फंदे पर कुंडे से लटका था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुखलाल के मुताबिक जैनेंद्र ने अपनी दुकान से काफी सामान ग्राहकों को उधार दिया था। दो प्लॉट खरीदने की बात चल रही थी। डेढ़ लाख रुपये देकर एक प्लॉट का बैनामा करा लिया था। बाद में पता चला कि जिस प्लाट का बैनामा कराया है, वह विवादित है। इसे लेकर जैनेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जैनेंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव जमौर के मजरा मड़इयां निवासी रमेश (29) ने घर के सामने छप्पर में लगे बांस से रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन ने देखने के बाद शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। रमेश की शादी करीब छह साल पहले थाना सेहरामऊ दक्षिणी के मोहद्दीन गांव में रहने वाली राधा से हुई थी। उसकी चार साल की एक बेटी है।
पत्नी करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गई थी। रमेश ने पत्नी से कहा था कि वह बुधवार को ससुराल आएगा, लेकिन शुक्रवार शाम रमेश का शव फंदे से लटका मिला। रमेश की मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुर आसाराम ने बताया कि करीब दो साल पहले टेपों पलटने से रमेश के एक पैर का पंजा कट गया था। इसके बाद से वह कोई काम नहीं कर पाता था। इसलिए वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

बंडा क्षेत्र के गांव नवलपुर चिंता निवासी 42 वर्षीय युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। इससे युवक काफी क्षुब्ध था। युवक ने शनिवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो युवक को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की पत्नी को सूचना दी गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed