{"_id":"60ef2ca88ebc3ebf593513a9","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly4531415143","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार वालों के सामने पत्नी-ससुर ने पीटा तो पति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार वालों के सामने पत्नी-ससुर ने पीटा तो पति ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बुधवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोप है कि परिवार वालों के सामने ही पत्नी और ससुर ने मारपीट की थी। परिजन युवक को लेकर निजी अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी राजीव सक्सेना ने बेटे अमित सक्सेना उर्फ बंटी (33) की शादी पीलीभीत जिले के सुभाषनगर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की बेटी रजनी श्रीवास्तव से करीब एक साल पहले की थी। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पत्नी और ससुर उसके बेटे को लेकर घर आए और झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर पत्नी और उसके पिता ने सबके सामने अमित के साथ मारपीट की। इससे क्षुब्ध होकर अमित ने घर के बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ऐसा करते हुए परिजन ने उसे देख लिया। युवक की बिगड़ती हालत देखकर पत्नी और ससुर घर में रखा जेवर और नकदी लेकर चले गए। परिजन अमित को लेकर शहर के कई निजी अस्पताल गए। एक अस्पताल में डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
अमित के पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी रजनी और ससुर ओमप्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अक्सर होता था विवाद
पिता राजीव सक्सेना ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि शादी के बाद से बेटे और बहू के बीच विवाद होता रहता था। अमित ने अपनी पत्नी को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी के दबाव के कारण ही करीब एक माह पहले अमित मोहल्ला हयातपुरा मेें किराये का मकान लेकर अलग रहने लगा था। इसके बाद उसकी पत्नी ने अकेले पीलीभीत जाना शुरू कर दिया था। इसी को लेकर अमित और उसकी पत्नी के बीच मंगलवार की रात भी विवाद हुआ था।
गोरक्षा दल से भी जुड़े थे अमित
अमित सक्सेना उर्फ बंटी नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। इसके अलावा वह राष्ट्रीय गोरक्षा दल से भी जुुड़े थे। अमित की लोगों के बीच काफी पहचान थी। पोस्टमार्टम हाउस पर आए तमाम परिचित भी दुख जाहिर करते नजर आए।
पिता ने बहू से विवाद के बाद बेटे के जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात बताई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - संजय कुमार, एसपी सिटी