फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide

महिला ने कैरोसिन डालकर आग लगाई, हालत नाजुक

Fri, 12 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
suicide
शाहजहांपुर। घर में अकेली मौजूद एक महिला ने अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहरिया निवासी अवधेश मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह अवधेश मजदूरी करने चला गया। उसके तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उसकी पत्नी पिंकी घर में अकेली थी। परिजनों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे पिंकी ने अपने कपड़ों पर कैरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। ग्रामीणों उसे मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती करा दिया। ईएमओ डॉ. वीके गंगवार ने बताया कि महिला 95 प्रतिशत जल चुकी है। हालत नाजुक है।
विज्ञापन

अक्सर मांगती थी सल्फाज की गोली
ममेरे भाई खुशीराम ने बताया कि पिंकी को करीब डेढ़ साल पहले दिमागी बुखार आया था। इलाज कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। वह मानसिक रूप से कमजोर होती गई। कई बार वह सल्फाज की गोली मांगती थी। घर में अकेली होने के कारण उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के आग लगाने जैसी किसी घटना की सूचना अभी तक नहीं मिली है। इस तरह की सूचना मिली तो जांच कराई जाएगी। - ब्रह्मपाल सिंह, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed