फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide

खेल-खेल में छोटे भाई ने थप्पड़ मारा तो किशोरी ने जहर खाया

Fri, 12 Mar 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
suicide
शाहजहांपुर। छोटी-छोटी बातों पर बच्चे घातक कदम उठाने लगे हैं। बुधवार को निगोही में इंटर के छात्र ने स्कूल फीस जमा न होने की मामूली सी बात पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को अल्हागंज इलाके में खेलने के दौरान छोटे भाई ने 14 साल की किशोरी को थप्पड़ मार दिया। इतनी सी बात पर किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में किशोरी की हालत गंभीर है। उधर, किशोरी का आरोपी भाई डरकर घर से लापता हो गया।
विज्ञापन

यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे थाना अल्लागंज क्षेत्र के ग्राम हन नगला में हुई। वहां के रहने वाले हरिओम में चार बेटी और एक बेटी 14 साल की ललिता हैं। मां ने बताया कि सुबह ललिता और उसका पांच साल का भाई घर में खेल रहे थे। खेलने के दौरान ललिता के छोटे भाई ने थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज ललिता कमरे में गई और जहरीला पदार्थ (गेहूं के घुन मारने वाली) खा लिया। इससे कुछ देर बाद ललिता को उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे फौरन सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. वीके गंगवार ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर है। उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, बड़ी बहन की हालत बिगड़ी देख पांच साल का बालक डर गया। वह परिवार वालों को बगैर बताए घर से निकल गया। परिजन के तलाशने पर देर शाम तक बालक का कुछ पता नहीं चला। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी नहीं है। अभी तक थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। - अजब सिंह, थाना प्रभारी, अल्हागंज
बच्चों को समय देना बेहद जरूरी है। समय न देने के कारण बच्चे सही और गलत को समझना भूल जाते हैं। बच्चों के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करें। अक्सर माता-पिता सही बातों के साथ बच्चों की गलत बातें भी मान लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। - डॉ. संजीव सिंह, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed