फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal occupation of the farmer's helpless land

लाचार किसान की जमीन पर अवैध कब्जा

Tue, 30 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 30 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of the farmer's helpless land
कब्जा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
चलने-फिरने में लाचार निगोही क्षेत्र के गांव भटपुरा मिश्र निवासी किसान मोहन लाल की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार जमीन कब्जाने वालों को सत्ता पक्ष के एक विधायक का संरक्षण मिला होने से निगोही पुलिस शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करने के लिए मोहन लाल की पत्नी मुन्नी देवी ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम डीएम नरेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन देकर मुन्नी देवी ने बताया कि उनके पति फाइलेरिया बीमारी से ग्रस्त होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इसी लाचारी का फायदा उठाते हुए गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। इस संबंध में कई बार थाना निगोही और उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कब्जेदार एक विधायक के समर्थक होने के कारण सत्ता पक्ष के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन के अनुसार डीआईजी से शिकायत करने पर ट्रेनी सीओ ने अवैध कब्जा हटवाया, लेकिन 15 दिन पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर से उनकी जमीन पर ईंटें रखकर कब्जा कर लिया। पीड़ित महिला ने कहा कि जमीन से अवैध कब्जा शीघ्र नहीं हटवाए जाने पर दो जून को कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने को विवश हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed