फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sudama school honored meritorious students

सुदामा स्कूल की मेधावी छात्राएं सम्मानित

Wed, 30 Dec 2015 09:03 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
Sudama school honored meritorious students
डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने 42वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में गणित का क्रियाकारी मॉडल प्रस्तुत करने वाली छात्रा ऋतु वार्ष्णेय और अमिषा सक्सेना, दीक्षा, दिव्या मिश्रा एवं प्रिया वर्मा को सम्मानित किया। ऋतु ने राज्य प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने केेेेेे बाद केरल के अर्नाकुलम में राष्ट्रीय प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं अन्य चारों छात्राओं ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजयनगर गाजियाबाद में हुई प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था। इन सभी मेधावियों को डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय और प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा के साथ प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षक राम औतार शर्मा को सम्मानित किया गया। डीआईओएस श्री पांडेय ने छात्राओं से और मेहनत कर इसी तरह कॉलेज तथा परिवार का नाम रोशन की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed