{"_id":"ff1639465989f4d6e134eb532dd83c75","slug":"successor-guru-philosophy-overwhelmed-by-the-seeker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराधिकारी गुरुदेव के दर्शन कर अभिभूत हुए साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराधिकारी गुरुदेव के दर्शन कर अभिभूत हुए साधक
शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामचंद्र मिशन के नवीन आध्यात्मिक उत्तराधिकारी एवं अध्यक्ष कमलेश भाई पटेल ने पहली बार स्थानीय आश्रम पर पहुंचकर संस्थापक महात्मा रामचंद्र जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और गुरुसत्ता को प्रणाम किया। इसके उपरांत उन्होंने अभ्यासियों को ध्यान कराकर उनकी आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।
बता दें कि मिशन के अध्यक्ष एवं गुरु पार्थसारथी राजगोपालाचारी द्वारा 20 दिसंबर 2014 को महासमाधि लेने के बाद कमलेश भाई पटेल ने उनका कार्यभार सर्वसम्मति से ग्रहण किया था। पी राजगोपालाचारी ने महासमाधि में लीन होने से दो साल पहले ही कमलेश भाई पटेल को विधिवत उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। अब चूंकि लखनऊ में बाबूजी महाराज का इंटरनेशनल जन्मोत्सव 29 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इसलिए कमलेश भाई पटेल ने बृहस्पतिवार को मिश्रीपुर स्थित आश्रम पहुंचकर साधकों को दर्शन देकर न सिर्फ उन्हें कृतार्थ किया, बल्कि बाबूजी के जन्मोत्सव में पहुंचने का आग्रह भी किया।
सुबह करीब जैसे ही कमलेश भाई का काफिला आश्रम पहुंचा, कि वहां उपस्थित सैकड़ों अनुयायियों ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। उनके साथ मिशन की सचिव व पूर्व आईजी उमाशंकर वाजपेयी, आईजी होमगार्ड पीके मिश्रा, एएसपी देहात आशाराम यादव, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, आशीष सिंह आदि भी थे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले महात्मा रामचंद्र जी महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरान्त उन्होंने देश के विभिन्न भागों से आए सैकड़ों अभ्यासियों को ध्यान कराया। ध्यान के बाद कमलेश भाई ने आश्रम का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान मिशन के जोन प्रभारी प्रभात कुमार, महात्मा रामचंद्र महाराज के पुत्र व केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, माधौगोपाल अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक रविंद्र सिन्हा, राजगोपाल अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल, डॉ. रवि मोहन, डॉ. अनूप अग्रवाल, अमिता चंद्रा, हर्षवर्धन अग्रवाल, जेपीएन मिश्रा, बीएम सिंह, कविता अग्रवाल, डॉ. संगीता मोहन, सुयश सिन्हा आदि ने अपने नए अध्यक्ष का स्वागत किया।