फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sub inspector and head constable line present for slaughtering

गोकशी होने पर गोरक्षकों ने किया हंगामा, दरोगा व हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
sub inspector and head constable line present for slaughtering
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में शनिवार रात गोकशी करने वालों को रोकने पर भागने और मवेशी काटने का औजार मिलने पर गोरक्षक भड़क गए। गोरक्षकों का कहना है कि गोकशी करने वालों का पीछा भी किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। इसके बाद गोरक्षकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। विहिप नेता राजेश अवस्थी ने एडीएम प्रशासन व एसपी को सूचना दी। जानकारी पर एसपी सिटी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी को समझाबुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी सिटी ने लापरवाही बरतने के आरोपी में फत्तेपुर चौकी प्रभारी और एक हेड कांस्टेबिल को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात लगभग 11 बजे काफी संख्या में गोरक्षक फत्तेपुर रेती की तरफ से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाड़ीगांव की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग साइकिल से संदिग्ध अवस्था में जाते हुए दिखाई दिए। गोरक्षकों ने उन्हें टोका तो सभी साइकिल छोड़कर भाग खड़े हुए। मौके पर कुल्हाड़ी, छुरी एवं अन्य धारदार हथियार समेत बोरी व प्लास्टिक की टोकरी बरामद हुई। यह देख गोरक्षकों का पारा चढ़ गया। जानकारी पाकर विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री राजेश अवस्थी, हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष राहुल शुक्ला, सत्यम तिवारी, प्रभाकर वर्मा, सुमित खन्ना, अवधेश मिश्रा समेत दर्जनों हिंदूवादी संगठन के नेता मौके पर पहुंच गए। विहिप नेता राजेश ने एसपी डॉ. एस चनप्पा व एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आरसी मिशन क्षेत्र में हो रहे गोकशी की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया और धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रवीन कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बरामद औजारों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। गोकशी के आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने और फत्तेपुर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह चौहान व हेड कांस्टेबिल ओमकार यादव को लाइन हाजिर करने पर गोरक्षक मान गए।
विज्ञापन

 
गोरक्षकों को शक हो गया था कि फत्तेपुर चुंगी के पास कुछ लोग गोकशी करने जा रहे हैं। सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मौके से न तो गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ और न ही गोकशी जैसी कोई घटना प्रतीत हुई। मौके से बरामद औजारों को सील कर दिया गया है। दरोगा दिलीप सिंह चौहान व हेड कांस्टेबिल ओमकार यादव को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed