फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   students won prize

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते पुरस्कार

Fri, 05 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
students won prize
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते पुरस्कार
नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को ‘हरियाली तीज’ के उपलक्ष्य में स्कूल के चारों हाउसों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में डाले गए झूलों का आनंद लिया। 
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ग्लोरी हाउस से अशस्वी, ऑरनेट हाउस से दिशा सिंह, लॉफ्टी हाउस से शैलवी और डीसेंट हाउस से प्रतीक्षा अग्रवाल ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में ग्लोरी हाउस से अनम खान, ऑरनेट हाउस से अपूर्वा शुक्ला, लॉफ्टी हाउस से मनतशा तथा डीसेंट हाउस से फिजा खान ने भाग लिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामिल स्कूल के सह डॉयरेक्टर रचित अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. एएन शर्मा ने जूनियर वर्ग में ऑरनेट और डीसेंट हाउस को प्रथम, ग्लोरी और लॉफ्टी हाउस दूसरा स्थान प्रदान किया। सीनियर वर्ग में भी ऑरनेट और डीसेंट प्रथम, ग्लोरी और लॉफ्टी हाउस दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल ने विजेता बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। सह डॉयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने कहा कि ‘हरियाली तीज’ का पावन पर्व मन में खुशी और उमंग भरने का त्योहार है। आयोजन में स्कूल के तमाम शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाजमा और रश्मि मेहंदी प्रतियोगिता में अव्वल
जलालाबाद। हरियाली तीज पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय माल्हूपर में छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें शाजमा और रश्मि को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित किया गया।

इसके अलावा फलक दूसरे, संध्या और शाजिया तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में कुल 28 बच्चों ने भाग लिया। स्थान पाये तीनों बच्चों के अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों पर एक से बढ़कर एक डिजाइन प्रदर्शित कीं। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल ने कहा कि छात्राएं अपनी इस प्रतिभा को और निखारने का प्रयास करें प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में स्मृति पाठक, श्रुति शर्मा, विपिन अग्निहोत्री और नेहा शर्मा शामिल रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed