{"_id":"616c2e346761f477067876b4","slug":"students-from-bareilly-give-pocket-money-as-economic-help-to-martyr-saraj-singh-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बरेली से पहुंचे छात्रों ने शहीद सारज सिंह की पत्नी को सौंपी पॉकेट मनी, कई परिवारों की कर चुके हैं मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बरेली से पहुंचे छात्रों ने शहीद सारज सिंह की पत्नी को सौंपी पॉकेट मनी, कई परिवारों की कर चुके हैं मदद
Sun, 17 Oct 2021 07:37 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:37 PM IST
सार
बरेली के तीन छात्रों ने पिता के साथ शाहजहांपुर पहुंचकर शहीद सारज सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता के रूप में अपनी पॉकेट मनी दी है। जम्मू-कश्मीर के आतंकी महले में सारज सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
शहीद सारज सिंह की पत्नी को सौंपते पॉकेट मनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा में बरेली के तीन सगे भाइयों ने पिता के साथ आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद सारज सिंह के घर पहुंचकर अपनी पॉकेट मनी को परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में सौंपा। इससे पहले भी तीनों भाई कई शहीदों के परिवारों तक मदद पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
बरेली के मोहल्ला जसोली निवासी मोहम्मद खालिद के तीन पुत्र हैं। 19 वर्षीय शजरूल इस्लाम जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली के छात्र हैं। 17 वर्षीय मोहम्मद जैद हार्टमैन इंटर कालेज इज्जतनगर में इंटर में और मोहम्मद मिकदाम कक्षा नौ में पढ़ते हैं। शनिवार को तीनों भाइयों ने अपने पिता के साथ शहीद सारज सिंह के घर अखत्यारपुर धौकल पहुंचकर सारज सिंह के चित्र पर फूलमाला पहनाकर श्रद्घांजलि दी। इसके बाद तीनों भाइयों ने पॉकेट मनी के रूप में मिली राशि को सारज सिंह की पत्नी को सौंपा।
विज्ञापन
14 वर्ष की आयु से कर रहे नेक काम
मोहम्मद शजरूल ने बताया कि जब वह 14 वर्ष के थे, तभी से घर से मिली पॉकेट मनी को गरीबों की सेवा में खर्च करते आ रहे हैं। इसके बाद मन में विचार आया कि जो देश की सेवा करते जो सैनिक शहीद हो जाते हैं, उनके घर पहुंचकर शहीद के चित्र को नमन कर श्रद्धांजलि के साथ परिवार के दर्शन करने जाया करूंगा और पॉकेट मनी को शहीद के परिवार को सौपूंगा।
विज्ञापन
पिता और भाई भी कर रहे मदद
इस नेक काम में भाई भी साथ देने लगे। पिता भी उनकी हौसला अफजाई करते हैं। जमा की गई राशि को वे लोग बगैर गिने शहीद के परिवार को सौंप देते हैं। अभी तक वे लोग इटावा के शहीद सुदेश कुमार, संभल के नितिन कुमार और जोधपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, अल्मोड़ा में जाकर शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को पॉकेट मनी सौंप चुके हैं।