फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   street light

शहर में स्ट्रीट लाइट खराब, अंधेरे में गलियां

Sat, 13 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
street light
शाहजहांपुर की इंदिरानगर कॉलोनी में खराब चल रही स्ट्रीट लाइट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सर्दी का मौसम आने के साथ ही कोहरे के कारण स्ट्रीट लाइट की जरूरत बढ़ गई है। इसके बावजूद शहर की कई स्ट्रीट लाइट खराब चल रही हैं। हालांकि नगर निगम का दावा है कि स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायत पर प्राथमिकता से उसका निस्तारण करवाया जा रहा है। पिछले दो महीने में प्राप्त शिकायतों में 95 प्रतिशत का निस्तारण हो चुका है। नगर निगम के मुताबिक पूरे क्षेत्र में लगभग दस हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। सितंबर और अक्तूबर में 35 शिकायतें दर्ज की गईं थीं। इनमें 33 का निस्तारण कराया जा चुका है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के कई दिन बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होता।
विज्ञापन

बहादुरगंज मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइट खराब है। जिसको ठीक कराने के लिए नगर निगम में शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक इसका निस्तारण नहीं करवाया गया है। जिससे रात को अंधेरा हो जाता है। - सलाउद्दीन खां, व्यापारी
विज्ञापन

इंदिरा नगर कॉलोनी में पीपल के पेड़ के पास लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से रात के समय अंधेरा हो जाता है। लाइट को ठीक करवाने के कई बार शिकायत कर चुके हैं, सही नहीं हुई। - वीरू राठौर, इंदिरा नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

लोदीपुर मोहल्ले में कई स्ट्रीट लाइटें खराब है। नगर निगम कार्यालय में इसकी शिकायत की गई। कुछ स्ट्रीट लाइटेें ठीक कर दी गई, लेकिन कई अभी भी खराब चल रही हैं। अंधेरा होने पर सभी को दिक्कत होती है।
- लल्लन, लोदीपुर
स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायत मिलने पर तुरंत ही उनको ठीक करने के लिए संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया जाता है। इसके बाद भी अगर कहीं पर स्ट्रीट लाइट खराब है, तो उसको ठीक करवा दिया जाएगा।
- रश्मि भारती, सहायक नगर आयुक्त
बिजलीपुरा मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से खराब है। जिसको लेकर नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई थी। अभी तक स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं किया गया है। फॉगिंग भी नहीं होती है। - आसिफ अली, बिजलीपुरा

यहां करें शिकायत
सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी कोई स्ट्रीट लाइट खराब है, तो कंट्रोल रूम के नंबर 05842-225437 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिसका नगर निगम की ओर से निस्तारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed