{"_id":"877ae5af905ee629b5723b2d18c25973","slug":"storm-sped-tin-shed-billboards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में उड़ गए टिन शेड, होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में उड़ गए टिन शेड, होर्डिंग
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 19 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात को करीब साढ़े सात बजे आई तेज आंधी में तमाम घरों के टिनशेड उड़ गए। साथ ही होर्डिंग, बैनर भी उड़ गए। तेज आंधी को देखकर वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करके इंतजार करने में ही भलाई समझी।
दिन भर की गर्मी के शाम को जब हवा चलना शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। वहीं कुछ ही देर में हवाएं तेज आंधी में तब्दील हो गईं। इससे कई घरों में कांच की खिड़कियां टूट गईं। साथ ही छतों पर फैलाए गए कपड़े भी उड़ गए। वहीं आंधी की वजह से कई पेड़ टूटकर गिर गए। शहर में कई तारों पर पेड़ की डाल आदि गिरने से बिजली नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।