{"_id":"5e6fd2728ebc3ea4d6105fb0","slug":"station-sanitize-due-to-corona-shahjahanpur-news-bly399773716","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के साथ स्टेशन किया सैनिटाइज, जागरूकता को लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के साथ स्टेशन किया सैनिटाइज, जागरूकता को लगाए पोस्टर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन ने भी इसको लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को स्टेशन को सैनिटाइज कराया गया। जागरूकता के लिए लगातार एनाउंसमेंट हुआ।
रेलवे बोर्ड के आदेश पर डीआरएम तरुण प्रकाश ने सभी रेलवे स्टेशनों के लिए पत्र जारी किया है, जिसमें स्टेशन पर लगे हैंडल, कोच, दरवाजे के हैंडल, वेटिंग हॉल के गेट सहित सभी स्थानों पर सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र जारी होने के बाद सोमवार को रेलवे स्टेशन को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो गया। सुबह से ही स्टेशन के मेन गेट, कार्यालयों के दरवाजों, कुर्सियों, बेंच, सीढ़ियों की रेलिंग आदि को सेनिटाइज किया गया। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्टेशन को सैनिटाइज कराने के साथ ही जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके लिए रेलवे स्टेशन पर पोस्टर लगाए गए हैं। कर्मचारियों को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रेनों व स्टेशन पर सामान्य दिनों से अधिक भीड़
एक ओर कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों से लंबी यात्रा न करने का अनुरोध किया जा रहा है। लेकिन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़भाड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक ही दिखाई पडी। रेल अधिकारियों के मुताबिक होली और उसके अगले दिन ट्रेनों में भीड़ कम रही, लेकिन छुट्टियां खत्म होने के बाद लोग अब वापस लौटने लगे हैं। जिसकी वजह से ट्रेनों व स्टेशन पर भीड़ बढ़ी है। सामान्य दिनों में जहां रेलवे को आठ से नौ लाख रुपये आय होती थी, पिछले तीन दिनों में 45 लाख रुपये के टिकट बिके हैं।
विज्ञापन
एसी कोच में यात्रा के दौरान घर से ले जाए कंबल
अगर एसी कोच में रिजर्वेशन कराया है तो घर से कंबल लेकर जरूर जाएं। यात्रा के दौरान रेल प्रशासन की ओर से कंबल नहीं दिया जाएगा। ऐसा एहतियातन किया गया है। इसके आदेश मंडल रेल प्रबंधक की ओर से दिए गए हैं। जिसमें साफ कहा गया है कि एसी कोच में यात्रा के दौरान यात्रियों को तकिया और चादर के साथ कंबल नहीं दिया जाएगा।
कोरोना वायरस फैलने का डर रेल यात्रियों पर नहीं दिखाई दे रहा है। रेल टिकटों की बिक्री को देखा जाए तो सामान्य दिनों की अपेक्षा इस समय स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। रेलवे की आय में भी इजाफा हुआ है। - मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक