{"_id":"5813971e4f1c1b6779bc1aff","slug":"station-master-brutally-beaten-by-guards-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर ने बंधक बनाकर गार्ड को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टर ने बंधक बनाकर गार्ड को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमपुर स्टेशन पर मेमो देने के पीछे हुआ विवाद
परिचालन प्रबंधक ने टीआई को दिए जांच के आदेश
टेन आवर्स डियूटी पूरी होने पर स्टेशन मास्टर कार्यालय मेमो देने गए गार्ड को जमकर धुना गया। जान से मारने की नीयत से उसके उपर तमंचे से फायर किया। किसी तरह से सहायक चालक ने मौके पर पहुंचकर गार्ड को बचाया। गार्ड ने मुरादाबाद के मंडल परिचालन प्रबंधक से एसएमएस कर घटना की जानकारी दी। इस पर टीआई रोजा को जांच के आदेश दिए गए हैं।
रोजा मुख्यालय के गार्ड भगवानदास द्वितीय बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे रोजा से गोंडा के लिए मालगाड़ी लेकर रवाना हुए थे, लेकिन एकल लाइन होने के कारण यह गाड़ी करीब साढ़े नौ घंटे में मात्र 70 किमी का ही फासला तय कर सकी थी।
संरक्षा नियमों को देखते हुए गार्ड भगवानदास ने हेमपुर स्टेशन पर दस घंटे की डियूटी पूरी होने का मेमो देने के लिए स्टेशन मास्टर रामप्रकाश त्रिवेदी के पास गए तभी वह भड़क गए। भगवानदास का आरोप कि एसएम त्रिवेदी ने उसे कमरे में बंद कर दिया तथा अपने दो अन्य साथियों की मदद से पिटाई की और मारने की नीयत से तमंचा से फायर किया।
विज्ञापन
गार्ड भगवानदास ने शोर मचाया। मौके पर मालगाड़ी के सहायक घनश्याम कुमार और चालक दाताराम ने उसे बचाया। गार्ड ने घटना की जानकारी प्रवर परिचालन प्रबंधक मुरादाबाद का एसएमएस से शिकायत की। इसकी जांच यातायात निरीक्षक को सौंपी गई है। इस मामले में पीड़ित गार्ड ने एसपी जीआरपी लखनऊ और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सीतापुर को भी रिपोर्ट भेजी है।
हेमपुर स्टेशन पर एसएम और गार्ड के बीच विवाद होने की जानकारी हुई है। सीनियर डीआरएम के आदेश पर जांच की जा रही है। जल्दी ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियो को भेजी जाएगी ।
श्रीकांत यादव,यातायात निरीक्षक