फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   State Bank branch building was renovated Harsh

स्टेट बैंक की शाखा भवन का जीर्णोद्धार होने से हर्ष

Sun, 08 Nov 2015 08:27 PM IST
परौर।
परौर। Updated Sun, 08 Nov 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
State Bank branch building was renovated Harsh
कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की बिल्डिंग का जीर्णोद्धार होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि कस्बे में काफी समय पहले काशीनाथ सेठ बैंक की शाखा इसी बिल्डिंग में चलती थी। काफी समय पहले काशी नाथ सेठ बैंक का विलय स्टेट बैंक में हो गया। तब से यह शाखा बंद पड़ी थी। इसकी बिल्डिंग की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। इस जगह पर असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता था। अमर उजाला में कई बार इस बिल्डिंग की दुर्दशा के बारे में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अधिकारियों ने संज्ञान लेकर इस बिल्डिंग की साफ सफाई करा दी है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि इस बिल्डिंग में स्टेट बैंक की शाखा खुल जाती है तो क्षेत्र का विकास अधिक होगा। क्षेत्र के राजीव सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, श्रीपाल सिंह, रामसरन सिंह, महेश सिंह परमार, सत्यवीर सिंह परमार, राजपाल सिंह, सुधाकर गुप्ता, रवि सिंह, बबलू सिंह आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed