{"_id":"578b87844f1c1b676bc4b49a","slug":"starting-at-the-railway-campus-nrmu-the-plantation-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमू ने रेलवे कैंपस में शुरू किया पौधरोपण अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमू ने रेलवे कैंपस में शुरू किया पौधरोपण अभियान
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक वानिकी पखवाड़ा में अन्य तमाम संगठनों की तरह नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण अभियान रविवार से शुरू कर दिया है। बाद में नरमू के पदाधिकारियोें ने बैठक करके यूनियन कार्यालय परिसर और रेलवे स्टेशन कालोनी कैंपस में विभिन्न प्रजातियों के एक हजार पौधे लगाने का संकल्प किया। नरमू ने लक्ष्य पूरा होने तक पौधरोपण जारी रखने का निर्णय किया है।
पौधरोपण के लिए नरमू से जुड़े विभिन्न संवर्गों के रेल कर्मचारी रविवार को सुबह मालगोदाम रोड स्थित यूनियन कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने शाखा अध्यक्ष ओम शिव अवस्थी और सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर और स्टेशन कालोनी का भ्रमण करके पहले पौधरोपण के लिए स्थान चयनित किए। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कई स्थानों पर छायादार और शोभादार प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस मौके पर हुई बैठक में शाखा अध्यक्ष अवस्थी ने कहा कि कालोनी में जहां कहीं हरियाली बढ़ाने के लिए खाली जगह दिखे, वहां पौध के लिए गड्ढा तैयार कर लें। उन्होंने एक हजार पौधरोपण लक्ष्य पूर्ति के लिए सभी पदाधिकारियों को टीम के तौर पर काम करने और लगाए गए पौधों की लगातार सुरक्षा किए जाने पर भी बल दिया। पौधरोपण में राकेश मिश्रा, सुनील मालवीय, वीएस बिष्ट, सुनील तिवारी, एके द्विवेदी, वीरपाल, बीके सक्सेना, नूर मोहम्मद, अरुण सक्सेना आदि शामिल रहे।