फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stake in politics Extendable front society

राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाए अग्र समाज

Wed, 14 Oct 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Stake in politics Extendable front society
अग्र समाज के पूर्वज महाराजा अग्रसेन का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह कभी भी समाज का सिर झुकने नहीं देंगे। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वह व्यवसाय के साथ राजनीति में भी हिस्सेदारी बढ़ाएं, ताकि हमारी ताकत और बढ़ सके।
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी राजकुमार अग्रवाल, संरक्षक कैलाश नारायण अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सचिव अमित गर्ग, वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यक्रम संचालक विनोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे और श्रीगणेश वंदना, महाराजा की आरती से किया गया। समारोह में वर्षा अग्रवाल, पंखुड़ी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, आंचल बंसल, आशी अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अंक्षिता अग्रवाल, रीक्षिता बंसल, अनुष्का अग्रवाल, शुभ गर्ग, अदिति, निमिषा, अक्षत गर्ग, आकर्षित, नमन, आदित्य, निखिल, गार्गी, शिवि अग्रवाल आदि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में अमित अग्रवाल, डॉ. संजीता अग्रवाल, जय भगवान अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, केके गर्ग, सुरेश सिंघल, अरविंद कुमार अग्रवाल, अशोक गोयनका, मनोज अग्रवाल, मनोज गर्ग, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुनील सिंघल, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, नरेश अग्रवाल आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed