फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Staff could not show OPD register to the minister

दौराः मंत्री नंदी को ओपीडी का रजिस्टर नहीं दिखा सके डॉक्टर

Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Staff could not show OPD register to the minister
शाहजहांपुर में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते प्रभारी मंत् - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली (शाहजहांपुर)। दो दिन के प्रवास पर आए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय चक कन्हऊ और सीएचसी सिंधौली का निरीक्षण किया। सीएचसी में ओपीडी रजिस्टर न मिलने पर उन्होंने चेतावनी दी कि डॉक्टर की कमी पाई जाती है तो सीएमओ पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे प्राथमिक विद्यालय चककन्हऊ पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से मिड डे मील के बारे में पूछा। सभी ने हां में जवाब दिया। कक्षा दो के छात्र अनमोल से बोर्ड पर हिंदी में लिखे शब्दों को पढ़कर सुनाने को कहा। कक्षा तीन की छात्रा आरती से आठ और नौ का पहाड़ा सुना।
विज्ञापन

करीब नौ बजे सीएचसी सिंधौली पहुंचे मंत्री ने पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया। फिर ओपीडी रजिस्टर मांगा तो स्टाफ नहीं दिखा सका। उन्होंने सीएमओ से सवाल किया कि सीएचसी पर कितने डॉक्टर हैं? सीएमओ ने दो एमबीबीएस डॉक्टरों समेत तीन के नाम बताए। जबकि रजिस्टर में चार डॉक्टर समेत 44 कर्मचारी थे। मंत्री ने मार्च और अप्रैल महीने में आने वाले मरीजों का लेखा-जोखा वाला रजिस्टर मांगा। जवाब मिला रजिस्टर खो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कहा कि यह सरकारी अमानत है, इस पर कार्रवाई होगी। चिकित्सकों से मरीजो के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड में कोरोकुइया गांव की रेशमा, अमीलिया अमीन नगर की रोशनी से सुविधाओं की जानकारी ली। सिंधौली की आशा विमला और अनावा गांव की रिंकी ने 2020 से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की।
पिता को हटा सपा अध्यक्ष बने अखिलेश को जनता ने नकारा
मंत्री ने अखिलेश यादव को सपा का तथाकथित राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए कहा कि वह अपने पिता को हटाकर स्वयंभू अध्यक्ष बन गए। वह सत्ता के लिए कभी ओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श बना सकते हैं। जनता ने ऐसे लोगों को नकार दिया है। कहा कि अखिलेश की बचकानी हरकत सभी ने देखी है। कहीं टोंटी का फोटो बना हो तो लोग अखिलेश यबोलने लगते हैं। नंदी ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि राहुल को देखकर लोग अपने बच्चों का नाम पप्पू रखने का विचार नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने जिस तरह से कांग्रेस की लुटिया डुबोई है, उसी तरह सपा को समाप्तवादी पार्टी बनाने में अखिलेश का हाथ है।
विकास और निर्माण से जुड़े कार्य निर्धारित समय में पूरे हों
शाहजहांपुर। मंडल के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जांची। समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जनहित के कामों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने विभागवार विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया।
बैठक से पहले मंत्री ने जनपद के हैंडपंप डाटा एनालिसिस सिस्टम का शुभारंभ किया। विकास भवन परिसर में जिले की डिजिटल विकास गैलरी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कोविड कमांड सेंटर की लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति विभाग से राशन की दुकानों में घटतौली रोकने के निर्देश दिए। विद्युत निगम को रोस्टर के अनुसार गांवों को 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, डीडी कृषि धीरेंद्र सिंह, बीएसए सुरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

बीएसए को चेतावनी, सीएमओ को फटकार
सीएचसी सिंधौली में निरीक्षण के दौरान डीएम और एएसपी ने सीएमओ द्वारा कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायत की। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत की। मंत्री को विटामिन डी के स्टॉक में भी अंतर मिला। सीएमओ के कार्यों में लापरवाही मिलने पर उनकी फटकार लगाई, सुधार की चेतावनी दी। गोशाला व आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण किया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में मंत्री ने बीएसए से पूछा कि प्रति छात्र कितना राशन मिलता है? मेन्यू और मानक क्या है। जिसका जवाब बीएसए तत्काल नहीं दे पाए। इस पर उन्हें चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed