{"_id":"976aa7c0d03f4e74483b511cd6354817","slug":"ss-college-volleyball-winning-team-warm-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस कॉलेज की वॉलीबाल विजेता टीम का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस कॉलेज की वॉलीबाल विजेता टीम का जोरदार स्वागत
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता जीतकर लौटी एसएस कॉलेज की वॉलीबाल टीम का जोरदार स्वागत किया गया। महाविद्यालय में एसडीएम तिलहर विजय शंकर दुबे, जिला कृषि अधिकारी अखलानंद पांडेय, पूर्व सैनिक अधिकारी सत्यपाल ने प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्र के साथ विजेता टीम के सदस्यों को विजेता ट्राफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. अजीत चारग ने बताया कि उनकी टीम ने फाइनल मुकाबले में किशन सिंह डिग्री कॉलेज च्यौंटीपुरा अमरोहा की टीम को तीन सीधे सेटों में पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एसएस कॉलेज ने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता टीम में प्रशांत कुमार (कप्तान), हिमांशु गुप्ता, प्रभात कुमार, आदर्श यादव, अंकित कुमार आदि शामिल रहे। प्रशांत को श्रेष्ठ अटैकर, प्रभात को श्रेष्ठ सैटर, आदर्श और अंकित को श्रेष्ठ ब्लॉकर खिताब से भी नवाजा गया। स्वामी चिन्मयानंद ने टीम की सफलता पर बधाई दी है।