फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SS College Brilliant honored

एसएस कॉलेज में मेधावी सम्मानित

Thu, 21 May 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 21 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
SS College Brilliant honored
यूपीटीयू परीक्षा में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसएस कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र ऋषभ रस्तोगी को कॉलेज में सम्मानित किया गया। एक कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. आलोक सिंह के साथ ऋषभ को घड़ी पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. मिश्र ने कहा कि ऋषभ ने कड़ी मेहनत और लगन से जो सफलता पाई है, उससे कॉलेज का भी नाम रोशन हुआ है। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र के पिता अनिल रस्तोगी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. उसमान, डॉ. अनुराग अग्रवाल, शशांक गुप्ता, अखिलेश तिवारी, सुमित सक्सेना, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. राम निवास गुप्ता, श्री प्रकाश डबराल, झरना रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक और ऋषभ ने लगाई छलांग
ओसीएफ कर्मचारी शशिकांत तिवारी और मधु तिवारी के पुत्र ऋषभ तिवारी ने भी यूपीटीयू परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। ऋषभ को जनरल कैटागिरी में 2240 रैंक हासिल हुई है। केंद्रीय विद्यालय-दो के छात्र रहे ऋषभ ने 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक पाए थे। ऋषभ एक साल से कोटा में इसके लिए कोचिंग भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


जीनत बी को मां ने बुलंदियों पर पहुंचाया
शहर निवासी शबाना बानो की बेटी जीनत बी ने यूपीटीयू परीक्षा में कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। खास बात यह है कि जीनत को उसकी मां ने ही पढ़ाया-लिखाया है और उसकी मां की बदौलत ही वह आज इस मुकाम तक पहुंची है। जीनत बताती है कि जब वह 14 साल की थी, तभी उसके पिता ने मां को छोड़ दिया था। मां के बताए रास्ते पर चलकर ही वह यहां तक पहुंची है। परीक्षा में जीनत को जनरल कैटागिरी में 18294 तथा गर्ल्स कोटे में 2256 रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed