{"_id":"57225bd94f1c1b8d0ea915d7","slug":"spray-of-pesticides","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर मारने के लिए करवाया कीटनाशक का स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर मारने के लिए करवाया कीटनाशक का स्प्रे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मच्छर मारने के लिए करवाया कीटनाशक का स्प्रे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत क्षेत्र में तमाम वर्षों से फागिंग बंद है। बृहस्पतिवार को डीएम के दौरे की सूचना पर लोगों ने पंचायत कार्यालय में डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी तो पंचायत लोगों के स्वास्थ्य से खेल गया। नगर पंचायत ने आननफानन में मच्छर मारने के लिए कीटनाशक नुआन और डाई ओरान का छिड़काव करा दिया। हालांकि डीएम के दौरे पर खुटार नहीं जाने पर कर्मचारियों को राहत मिली लेकिन कीटनाशकों के छिड़काव से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और लोग परेशान हो उठे।
बृहस्पतिवार सुबह से ही डीएम के खुटार नगर पंचायत का औचक निरीक्षण करने की चर्चा रही। चर्चा के चलते सुबह से नगर पंचायत के कर्मचारी भागदौड़ और साफ सफाई करवाते नजर आए। इस दौरान कई बार डीएम की लोकेशन ली गई लेकिन उनके कार्यक्रम की सही जानकारी नहीं हो सकी।
इस बीच नगर के कुछ लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कहा कि इतने दिनों से नगर में फागिंग नहीं कराई गई है। वह डीएम से फागिंग न कराए जाने और मच्छरों के प्रकोप की शिकायत करेंगे। इससे नगर पंचायत कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। ईओ एके पटेल ने आनन फानन में पेस्टीसाइड की एक दुकान से नुआन और डाई ओरान कीटनाशक मंगाकर नगर के कुछ मुहल्लों में स्प्रे कराना शुरू कर दिया। कीटनाशक दवा की दुर्गंध से लोग परेशान हो उठे। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और मामले की शिकायत कर्मचारियों से की। लोगों का कहना था कि कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद घास आदि चरने पर पशुओं की मौत हो सकती है। लोग बीमार पड़ सकते हैं। इसके बाद अन्य मोहल्लों में दवा का छिड़काव रुकवा दिया गया। हालांकि डीएम दौरे पर खुटार नहीं गए।
विज्ञापन
खतरनाक हैं नुआन और डाईओरान
नुआन और डाई ओरान खतरनाक कीटनाशक हैं। नुआन का प्रयोग धान में लगी फंगस को दूर करने और डाई ओरान का प्रयोग सूड़ी मारने में किया जाता है। ये दोनों कीटनाशक की मात्रा जरा भी अधिक होने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य तुरंत खराब हो सकता है।
फागिंग मशीन नहीं मिल पाने के कारण दवा का स्प्रे कराया गया। दवाएं खुटार की ही एक दुकान से खरीदी गई है। इन दवाओं से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
- एके पटेल, ईओ नगर पंचायत खुटार