फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports

नवोदय विद्यालय मं संकुल वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

Mon, 19 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
sports
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन ट्रायल आधार पर दो दिवसीय संकुल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के सभी 12 जनपदों के लगभग 95 खिलाड़ी (बालक-बालिका) प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

चयन ट्रॉयल आधार शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर द्वितीय, अंबेडकरनगर, बहराइच, फैजाबाद, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी आदि नवोदय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इसमें 107 बालक और 57 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में पौध भी रोपित की। इसके बाद क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए संकुल की टीमें गठित करने को खिलाड़ियों की संयुक्त टीमें बनाकर आपस में मैच कराए गए।
विज्ञापन

चयनकर्ता कमाल अख्तर खान, प्रदीप कुमार, रवींद्र कुमार, सुनील बाबू और स्मिता वर्मा ने स्वयं ही रेफरी की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों की चुस्ती-फुर्ती और कला-कौशल पर नजर रखी। प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने बताया कि अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 टीमों के लिए चयनित खिलाड़ियों की घोषणा रविवार को शेष मैचों के बाद की जाएगी। सभी वर्गों के लिए आठ-आठ खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता 21 और 22 अगस्त को बालकों की जवाहर नवोदय विद्यालय संत कबीर नगर और बालिकाओं की जवाहर नवोदय विद्यालय बागपत में होगी। आयोजन में उप प्रधानाचार्य डीके मिश्रा, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी कश्यप, लाल सिंह, बीके रघुवंशी, एके पांडेय, एसपी सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed