फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sport

प्राथमिक और जूनियर वर्ग में शाहजहांपुर ओवरआल चैंपियन

Tue, 26 Nov 2019 07:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
sport
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय पहली राज्य स्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ मंगलवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत अली ने मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्यों और अल्पसंख्यक कल्याण के उप निदेशक बरेली मंडल के साथ विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रथम राज्य स्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग की ओवरआल चैंपियनशिप पर मेजबान शाहजहांपुर ने कब्जा जमाया। वहीं, सीनियर वर्ग की ओवरआल चैंपियनशिप लखीमपुर खीरी की झोली में गई। प्राथमिक और जूनियर वर्ग में लखीमपुर खीरी उपविजेता बना, जबकि सीनियर वर्ग में पीलीभीत उप विजेता बनकर उभरा। खेलों में पीलीभीत और लखीमपुर के खिलाड़ी छाए रहे। ओवरआल चैंपियनशिप की विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत अली, विशिष्ट अतिथि मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य सैयद अकबर जैदी, जरगामुद्दीन, अल्प संख्यक कल्याण बरेली मंडल के उप निदेशक जग मोहन सिंह, वक्फ निरीक्षक राहुल राजन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री नवेंदु सिंह, डीएमओ वंदना सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत ने शील्ड देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले मदरसों और जनपदों को भी प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के सदस्य सैयद अकबर जैदी ने प्रदेश के अनुदानित मदरसों में खेल शिक्षकों की नियुक्ति कराने और खेलों के लिए बजट की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। सरताज अली के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य आयोजक इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने दो दिवसीय प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएमओ वंदना सिंह ने आभार जताया। प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षकों, गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed