फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sport

बहराइच के तमजीद ने जीती सौ मीटर उद्घाटन दौड़

Tue, 26 Nov 2019 06:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
sport
शाहजहांपुर। जिले में पहली राज्य स्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का धूमधाम से आगाज हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ, वाराणसी समेत कई अन्य जनपदों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की बालक जूनियर 100 मीटर दौड़ में बहराइच के तमजीद ने प्रथम, फर्रुखाबाद के उसमान ने द्वितीय और पीलीभीत के नवाजिश ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक जूनियर वर्ग में फर्रुखाबाद के उसमान ने प्रथम, पीलीभीत के कैफ ने द्वितीय और शाहजहांपुर के ताजुद्दीन ने तृतीय, 100 मीटर बालक प्राथमिक वर्ग में शाहजहांपुर के फराज ने प्रथम, लखीमपुर के अरबाज ने द्वितीय और शाहजेब ने तृतीय, 200 मीटर बालक प्राथमिक वर्ग में लखीमपुर के सौरभ को प्रथम, रामपुर के फैजी को द्वितीय और शाहजहांपुर के हसनैन ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में पीलीभीत के हसनैन, बरेली के रिजवान, शाहजहांपुर के शादाब, 200 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में पीलीभीत के हसनैन, लखीमपुर के अफ्फान अली, सीतापुर के कैफ, 400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में पीलीभीत के हसनैन, कासगंज के मार्रूफ, पीलीभीत के शुएब को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। इसी तरह 400 मीटर प्राथमिक वर्ग की दौड़ में लखीमपुर के सौरभ, बरेली के फराज, शाहजहांपुर के कामरान ने तृतीय,
विज्ञापन

वहीं 100 मीटर बालिका प्राथमिक वर्ग में शाहजहांपुर की अलीशा ने प्रथम, सीतापुर की हिबा ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय, 100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में कासगंज की सबा ने प्रथम, फर्रुखाबाद की वीनस ने द्वितीय और शाहजहांपुर की मंतशा ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में फलक ने प्रथम, रूफिया ने द्वितीय, सोनिया तृतीय,
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में रिजवान, हसीब, ताहेर अली, चक्का फेंक में रिजवान, फरहान, हसीब, बालिका वर्ग में शमीरा परवीन, राविया, रोशनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो बालिका में फर्रुखाबाद विजेता और कासगंज उपविजेता बना। इसके अलावा कबड्डी के लीग मैच भी हुए।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बख्शीस अहमद वारसी, विशिष्ट अतिथि मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य अजमल हुसैन जैदी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण संजय मिश्रा ने क्रीड़ाध्वज फहराकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद तीनों अतिथियों ने मार्चपास्ट की सलामी ली। सरताज अली के संचालन में हुए उद्घाटन सत्र में मुख्य आयोजक इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने आभार जताया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत, मौलाना इमरान, मौलाना जावेद, हाजी रिजवान खॉ, इमरान खां, कारी इदरीस, आमिर खां, इजहार हसन, जुबैर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed