{"_id":"5da709128ebc3e016d63263e","slug":"sport-shahjahanpur-news-bly380373952","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक्ट खोखो टीम के चयम को हुआ ट्रायल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक्ट खोखो टीम के चयम को हुआ ट्रायल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। जिला खोखो एसोसिएशन की ओर से बुधवार को खुटार के गोल्डन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल में खोखो की जिला सीनियर टीम का चयन किया गया। इस दौरान जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ी मौजूद रहे।
ट्रायल में पुवायां के मारवाह मार्डन स्कूल, शाहजहांपुर के केंद्रीय विद्यालय, सेंट पाल स्कूल, रेनेसा एकेडमी आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल का शुभारंभ मेजबान स्कूल के डायरेक्टर हरदेव सिंह और प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। एसोसिएशन के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार सीनियर खोखो स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन एक से तीन नवंबर तक एटा में होगा। प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की सीनियर वर्ग की बालक वर्ग और बालिका वर्ग की टीम प्रतिभाग करेगी। जिसके लिए जिले में तीन स्थानों पर चयन ट्रायल का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में यह आयोजन किया गया।
ट्रायल के बाद बालिका वर्ग में गोल्डन फ्लावर स्कूल से सुखमनप्रीत कौर, शैलवी मिश्रा, सिमरनजीत कौर, लवप्रीत कौर, नवदीप कौर और बालक वर्ग में इसी स्कूल से ऐबे, गुरप्रीत, मोहित, जुनैद, मारवाह मॉर्डन स्कूल पुवायां से जसकरन सिंह, गुरजीत सिंह, करन प्रताप, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक से दिव्यांशु का चयन किया गया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।