फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sport

शाहजहांपुर के अजीत कुमार को सर्वश्रेष्ठ शूटर का खिताब

Wed, 18 Sep 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
sport
शाहजहांपुर। 45वीं अंतरजनपदीय पुलिस अलार्म एफीशिएंसी रेस एवं रायफल/ रिवाल्वर/ पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में मेजबान शाहजहांपुर और बरेली का दबदबा रहा। बरेली जोन की अन्य प्रतिभागी जनपद बदायूं, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। इन जनपदों के खिलाड़ी किसी स्पर्धा में टक्कर भी नहीं ले पाए और खाली हाथ बैरंग हो गए। पीलीभीत और मुरादाबाद के एक-एक खिलाड़ी ने जिले की लाज बचाते हुए जरूर एक-एक स्पर्धा में पुरस्कार हासिल करने में सफलता प्राप्त कर ली। शेष सभी पुरस्कार बरेली और शाहजहांपुर ने ही झपट लिए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत असाल्ट प्रतियोगिता (दीवार, सुरंग, कांटेदार तार, स्टेट बैलेंस, डबल वाल, जिग-जैग, मंकी रोप, गड्ढा, स्विंग रोप, क्रासिंग रोप आदि बाधाएं) में 165 अंक प्राप्त कर शाहजहांपुर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। जबकि रायफल शूटिंग में 247 अंक अर्जित कर बरेली ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसी तरह नई स्पर्धा 300 मीटर रायफल शूटिंग पुरुष वर्ग में 136 अंक और महिला वर्ग में 158 अंक लेकर शाहजहांपुर ने शील्ड पर कब्जा जमाया। रिवाल्वर शूटिंग में 322 अंकों के साथ बरेली ने शील्ड हथिया ली। शाहजहांपुर के कांस्टेबिल अजीत कुमार सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए 140 अंक प्राप्त किए। उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ शूटर घोषित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में देर शाम हुए पुरस्कार वितरण समारोह में सबसे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु आईपीएस) कुलदीप सिंह गुनाव ने प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने प्रशिक्षु आईपीएस गुनाव और एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी के साथ विजेताओं को शील्ड और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और विनोद सिंह सेंगर को भी पुरस्कृत किया गया। सगीर अहमद के संचालन में हुए कार्यक्रम में आरआई मुकेश सिंह रावत ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। अंतरजनपदीय पुलिस अलार्म एफीशिएंसी रेस एवं रायफल/ रिवाल्वर/ पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शाहजहांपुर और बरेली के खिलाड़ी छाए रहे। बरेली के विजेताओं में 100 गज पुरुष रायफल शूटिंग में हेड कांस्टेबिल तैयब अली ने प्रथम, महिला वर्ग में कांस्टेबिल अन्नू, 200 गज रायफल शूटिंग में उप निरीक्षक विजय पाल सिंह प्रथम, महिला वर्ग में अन्नू ने प्रथम, 300 गज रायफल शूटिंग में विजय पाल सिंह द्वितीय, महिलाओं में सुनीता ने प्रथम, अन्नू ने द्वितीय, 300 गज पुरुष स्नैप शूटिंग में उप निरीक्षक राज कुमार सिंह ने द्वितीय, निलिंग पोजीशन में दीपू राठौर और अन्नू ने द्वितीय, प्रोन पोजीशन में अन्नू ने द्वितीय, रिवाल्वर 15 गज शूटिंग में राज कुमार ने प्रथम और विजय पाल सिंह ने द्वितीय, 50 गुणा 30 द्वितीय अभ्यास में विजय पाल सिंह ने प्रथम, 25 गज तृतीय अभ्यास में राज कुमार ने प्रथम, तैयब अली ने द्वितीय और 50 गज चतुर्थ अभ्यास में तैयब अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। इसमें 100 गज पुरुष रायफल शूटिंग में कांस्टेबिल तौसीम हैदर ने द्वितीय, महिला वर्ग में अर्चना ने प्रथम, 200 गज रायफल में मोहसिन उस्मानी और वैशाली द्विवेदी ने द्वितीय, 300 गज रायफल शूटिंग में अखिलेश यादव ने प्रथम, 300 गज स्नैप शूटिंग में अवनीश कुमार ने प्रथम, 300 गज रायफल नई स्पर्धा में अजीत कुमार ने प्रथम, निलिंग पोजीशन में अजीत कुमार ने प्रथम, प्रोन पोजीशन में अजीत कुमार ने द्वितीय, 300 गज रायफल नई स्पर्धा थ्री पोजीशन 36 राउंड में वैशाली द्विवेदी ने प्रथम, रेखा गंगवार ने द्वितीय, निलिंग पोजीशन में रेखा गंगवार ने द्वितीय, प्रोन पोजीशन में रेखा गंगवार ने प्रथम, 50 गुणा 30 द्वितीय अभ्यास में अजीत कुमार ने द्वितीय और 50 गज चतुर्थ अभ्यास में अजीत कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पीलीभीत के अतुल कुमार ने 300 गज रायफल नई स्पर्धा में द्वितीय और मुरादाबाद के अमित कुमार ने प्रोन पोजीशन में प्रथम हासिल कर कुछ हद तक अपने जनपद की लाज बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed