{"_id":"592c68464f1c1bd657bdb3de","slug":"sparks-on-the-beating-of-the-colleagues","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों की पिटाई पर भड़के सफाईकर्मी, थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों की पिटाई पर भड़के सफाईकर्मी, थाना घेरा
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाडूजई प्रथम में नाला सफाई के दौरान सफाईकर्मियों पर हमला
हमलावरों ने दो बाइककीं क्षतिग्रस्त, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में नाला सफाई के दौरान कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इसमें पांच सफाईकर्मी चुटहिल हो गए। हमलावरों ने इस दौरान दो बाइक क्षतिग्रस्त कर दीं। साथियों की पिटाई से भड़के तमाम सफाईकर्मचारियों ने थाना घेर कर प्रदर्शन किया। हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही सफाईकर्मी शांत हुए।
कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सदर थाना गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब मामले की रिपोर्ट दर्ज की, तब सफाई कर्मी शांत हुए।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर निवासी रामबाबू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह लगभग दस बजे मोहल्ला बाड़ूजई प्रथम में डिप्टी साहब की मस्जिद के पीछे पुलिया के पास सफाई कर्मचारी अजय, जगपाल, राजकुमार, अंकित, विशाल सुनील आदि सफाई कर रहे थे, तभी मोहल्ले के ही सगीर अपने भाई के साथ आए और यह कहते हुए सफाई करने से मना करने लगे कि मस्जिद के पास सफाई करने से बदबू आ रही है। जब सफाई कर्मियों ने बात नहीं मानी तभी सगीर ने तमंचा निकाल लिया। साथ ही सफाई कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों ने सफाई कर्मियों की दो बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दीं। इसके बाद वे लोग पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमलावरों के जाने के बाद सैंकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी इकट्ठा हो गए और फावड़ा आदि लेकर सदर थाने पहुंच गए। यहां सफाई कर्मियों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रामबाबू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद सफाईकर्मी शांत हुआ। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।