{"_id":"6a62530a46a748fbe006094d","slug":"sp-workers-were-prevented-from-reaching-the-tehsil-and-a-scuffle-ensued-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179775-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा कार्यकर्ताओं को तहसील पहुंचने से रोका, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा कार्यकर्ताओं को तहसील पहुंचने से रोका, नोकझोंक
विज्ञापन
जलालाबाद में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा के पदाधिकारी। संवाद
जलालाबाद। दिल्ली में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज व रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में सपा ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। तहसील जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से रोके जाने पर जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मधुसूदन गुप्ता को दिया गया।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। डाक बंगला से तहसील की ओर जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना होने पर पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम और क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह को ज्ञापन दिया गया। इसमें दोनों मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, नगराध्यक्ष संजीव गुप्ता, अबरार खां, अवनेश यादव, दीपक यादव, अमन पांडेय, रामदास राठौर, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।