फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP strengthen the Sikh community

सपा को मजबूत करें सिख समाज

Mon, 01 Feb 2016 12:57 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि सिख समाज के लोग प्रदेश में सपा को मजबूत करने का काम करें और पिछले चुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाने में मदद करें।

विज्ञापन

बंडा में शहीद करतार सराभा स्मारक की स्थापना के उपलक्ष्य में केएमसी गुरुद्वारा के समीप चल रहे तीन दिवसीय संत समागम और खुटार के गांव रामपुर कलां में सिख संगत को संबोधित करते हुए कारागार मंत्री ने कहा कि सिख समाज के लोग एकजुटता बनाते हुए अपनी ताकत को और मजबूत बनाए।
विज्ञापन

सोहन सिंह परवाना, फामर्स बेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह, जगदेव सिंह, उजागर सिंह आदि ने कारागार मंत्री को क्षेत्र की समस्याएं बताईं। इससे पूर्व मंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और गुरू गं्रथ साहिब के समक्ष अरदास कर मत्था टेका। इस मौके पर प्रगट सिंह, गुरदीप सिंह, आत्मा सिंह, जरनैल सिंह, रंजीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कलां में मंजीत सिंह लैल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कारागार मंत्री का तमाम लोगों ने माल्र्यापण कर स्वागत किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक, एसडीएम सलिल कुमार पटेल, सीओ उमेश शर्मा, विधायक शकुंतला देवी, हरविंदर सिंह, मुनीश तिवारी, निर्मल सिंह, हरवेल सिंह, सेवा सिंह, गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, दलजीत सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed