फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP sinking ship, the party's rallying None

सपा डूबता जहाज, बसपा का खेवनहार कोई नहीं

Mon, 14 Sep 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 14 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP sinking ship, the party's rallying None
एकार्ड स्कूल में चल रहे भावलखेड़ा, ददरौल और कांट मंडल के भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन मुख्य अतिथि आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मजबूत संगठन प्रक्रिया देख प्रधानी के चुनाव टाल दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा डूबता जहाज है और बसपा की नाव खेने वाला कोई नहीं बचा है। इसलिए जनता भाजपा से ही आस लगाए है।
विज्ञापन

सांसद कश्यप ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह यूपी की सत्ता पार्टी को सौंपने के लिए अभी से कमर कस लें और गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी में भाजपा का ही डंका बजेगा। जिला प्रवासी जेपीएस राठौर ने आने वाले समय में पार्टी जीत के जश्न जरूर मनाएंगी, फिर चाहें वह बिहार हो या फिर यूपी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पंचायत चुनाव में ताकत झोक दें। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिली है और आगे भी मिलेगी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ, जिला महामंत्री राकेश मिश्र, डीपी सिंह, डॉ. आरसी अस्थाना आदि ने भी विचार रखे। नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, भरत सिंह, श्याम बाबू दीक्षित, आनंद मिश्रा, अखिलेश पाठक, आलोक सिंह, अजय प्रजापति, प्रशांत सक्सेना, दुर्गेश गुप्ता, अजीत सिंह, परमजीत होरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुदागंज में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू
खुदागंज। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कश्यप ने कहा कि पार्टी देश की संस्कृति की रक्षा करने की एक विचारधारा का नाम है।
वह कस्बा स्थित जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के शिविर के प्रथम दिवस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि देश की संस्कृति की रक्षा करने वाले एक महान राष्ट्रभक्त का नाम है। उन्होनें कहा कि भाजपा देश में राजनीति सत्ता सुख के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता उसकी जय और पराजय कराते है। इसलिए मैं आह्वान करता हूं कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने लहू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सरदार बल्ल्भ भाई पटेल जैसे राष्ट्रभक्तों की विचारधारा को समाहित करें। इस अवसर पर खुदागंज के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना का मकसद समाज सेवा राष्ट्र सेवा करने के उददेश्य से किया गया। जिला  महामंत्री एवं प्रशिक्षण महाअभियान के जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उददेश्य है कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को समझकर जनजन तक ले जायें।
शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। सबसे पहले वंदे मातरम का उदघोष किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर नगराध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, विजय विक्रम सिंह, संजीव गुप्ता, संजीव सिंह, श्यामपाल सिंह, विश्वमोहन अग्रवाल, झब्बूलाल गंगवार, अरूण सिंह, नरेन्द्र सिंह, विपिन गंगवार, सुनील सिंह, मो. नईम, तुलसीराम कोहली, रामकृष्ण अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर में मुस्लिमों ने भी भाग लिया। संचालन पवन सिंह ने किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का शिविर संपन्न
खुटार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
नगर के एक मैरिज पैलेस में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का शनिवार शाम भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी दी। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा सरकार अपने वायदे निभाते हुए देश को विकास की ओर ले जा रही है। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि प्रदेश भर में अराजकता का माहौल है, गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। रजनीश दीक्षित ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन रविवार को वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह, मनोज कश्यप ने भाजपा की कार्यपद्धति, संपर्क का महत्व आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा ने प्रशिक्षण का समापन किया। रजनीश दीक्षित, नीरज सिंह, देवेश गुप्ता, उमा देवी, गौरव शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आयोजन में संतोष कुमारी, क्षमा वर्मा, राजेश दीक्षित, महेंद्रपाल, आदित्य प्रकाश त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह, देवनरायन मिश्रा, सुनील सिंह, तरुण दीक्षित आदि का सहयोग रहा।


गांव पतराजपुर में कार्यशाला संपन्न
निगोही। गांव पतराजपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हो गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश ने कहा कि भाजपा का मकसद भारत को अखंड राज्य और खोयी अस्मिता वापस दिलाना है। इसके लिए कोई भाजपा कार्यकर्ता कोरकसर नहीं छोडे़गा। भाजपा नेता सत्यभान भदौरिया ने कहा अपर्चित से परिचित, परितिच से मित्र, मित्र से स्वयं सेवक व स्वयं सेवक से पांच क्रमों के उपरान्त भाजपा कार्यकर्ता बनता है। उन्होंने यह भी कहा कार्यकर्ता ऐसा चिन्हित किया जाए जो अपनी बात अच्छे लहजे में कब कहां कहे। समापन अवसर पर नरवीर, दिनेश सिंह, सुबोधकान्त मिश्रा, रजनीश कुमार राठौर, हरेराम, राजीव शर्मा, मोनू, प्रभाकर मिश्र, राजेन्द्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, गंगाराम मिश्र ने राष्ट्र की अस्मिता कायम रखने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामनारायन मिश्र और संचालन कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed