{"_id":"5a9feb974f1c1b3c718b8ae8","slug":"sp-gets-certificate-on-good-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था संभालने में पास हुए एसपी, प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था संभालने में पास हुए एसपी, प्रशस्ति पत्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधियों पर की गई कठोर कार्रवाई में एक बार फिर एसपी केबी सिंह पास हो गए हैं। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली प्रेम प्रकाश ने प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन
दिए गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि 17 फरवरी को जिले में भ्रमण के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ़ मिली और अपराधों पर रोकथाम के लिए अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए 207 को जिला बदर किया गया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने लिए एसपी केबी सिंह की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उनके द्वारा किए गए कार्य समकक्ष अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इससे पहले भी एसपी केबी सिंह को जन शिकायतों का निस्तारण करने के मामले में बरेली मंडल में प्रथम स्थान मिल चुका है।
विज्ञापन