फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP for security Tips given to traders

एसपी ने सुरक्षा के लिए व्यापारियों को दिए टिप्स

Sat, 18 Apr 2015 08:12 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 18 Apr 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
SP for security Tips given to traders
सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों की शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में बैठक हुई। एसपी ने व्यापारियों से सुरक्षा के संबंध में चर्चा की। व्यापारियों ने भी सुरक्षा के मामले में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में एसपी आरपीएपी यादव ने व्यापारियों से कहा कि सभी लोग अपने-अपने संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल के सहयोग से शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, जिसका मॉनीटर व्यापार मंडल के किसी पदाधिकारी की कस्टडी में रहेगा। स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसी की सहमति के बगैर कैमरे के फुटेज से छेड़खानी नहीं की जाए। दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे नौकरों और सुरक्षा गार्डों पुलिस के द्वारा सत्यापन कराया जाए। रात के समय दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करने का समय सुनिश्चित किया जाए। सभी दुकानों में इलाके चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष, सीओ सिटी, एएसपी सिटी, एसपी और कंट्रोल रूम का नंबर लिखा जाए। इसके साथ ही पेट्रोल पंप मालिकों को बताया गया कि वह बैंक में रुपये जमा कराते समय काफी सावधानी बरतें। एक ही समय पर रोजाना एक ही व्यक्ति से रुपये जमा नहीं कराए। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे, सभी ने एसपी सुझावों को समर्थन करते हुए। पुलिस का सहयोग करने का आश्वान दिया। बैठक में एएसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह और व्यापारियों में कुलदीप दुआ, वेद प्रकाश गुप्ता, उमेश पाठक, सचिन बाथम, सतीश वर्मा, किशोर गुप्ता, मनोज खन्ना, रमेश शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed