{"_id":"644a507f4625afce6307ff13","slug":"sp-candidate-nomination-rejected-from-katra-nagar-panchayat-in-shahjahanpur-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर में सपा को झटका, कटरा नगर पंचायत से प्रत्याशी का नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर में सपा को झटका, कटरा नगर पंचायत से प्रत्याशी का नामांकन खारिज
Thu, 27 Apr 2023 06:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:38 PM IST
सार
कटरा नगर पंचायत सीट ओबीसी के लिए आरक्षित है। सपा ने यहां से मोहित गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन जाति प्रमाण पत्र वैध न होने से उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। 14 और लोगों के नामांकन पत्र भी खारिज हुए हैं।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी मोहित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच में कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मोहित गुप्ता का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। इसके अलावा जलालाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद का एक, खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो, बंडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के अलावा सदस्य पद के सात प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मोहित गुप्ता का जाति प्रमाणपत्र जांच में वैध नहीं पाए जाने पर आरओ ने उनका नामांकन खारिज कर दिया। इसी तरह नगर पालिका जलालाबाद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अमान अली ने अदेय पत्र प्रस्तुत नहीं किया था। खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी अनुपा देवी और अर्चना देवी की आयु मानक से कम पाई गई। बंडा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अमन सिंह और अजीत सिंह की आयु भी मानक 30 वर्ष से कम थी। लिहाजा आरओ ने इन सभी के नामांकन रद्द कर दिए।
विज्ञापन
इन प्रत्याशियों का नामांकन भी खारिज
सदस्य पद के प्रत्याशियों में नगर पंचायत बंडा की प्रत्याशी रुचि गंगवार, नगर पंचायत कलान के विवेश उर्फ विवेक की आयु भी मानक के अनुसार नहीं मिली। नगर पालिका तिलहर में सदस्य पद के प्रत्याशी दासीराम का जाति प्रमाणपत्र वैध नहीं पाया गया। नगर पालिका पुवायां में सदस्य पद के प्रत्याशी अर्पित सिंह, नगर पंचायत अल्हागंज में सदस्य पद की प्रत्याशी राखी, नगर पंचायत कांट में सदस्य पद की प्रत्याशी नेहा, नगर पंचायत निगोही में सदस्य पद के प्रत्याशी धनवीर सिंह की आयु मानक के अनुरूप नहीं थी। लिहाजा इन सभी के नामांकन खारिज कर दिए गए।मोहित बोले- इसी प्रमाणपत्र पर चुने गए थे बीडीसी सदस्य
मीरानपुर कटरा में अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मोहित गुप्ता ने जाति प्रमाणपत्र को अवैध बताकर नामांकन खारिज करने को लोकतंत्र का गला घोटना बताया है। उनका कहना है कि वर्ष 2015 में बीडीसी सदस्य पद का चुनाव इसी जाति प्रमाणपत्र से लड़ा था, इसमें उनकी जीत हुई थी।वर्ष 2021 में इसी जाति प्रमाणपत्र से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। दोनों चुनाव में उनका जाति प्रमाणपत्र वैध घोषित किया गया लेकिन निकाय चुनाव में उसे अवैध घोषित कर पर्चा खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए उनके साथ साजिश रची गई है। जनता सब समझती है। वह चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को करारा जवाब देगी।