{"_id":"611d5b848ebc3e678e1fca49","slug":"son-father-shahjahanpur-news-bly4567957116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पिता की फरियाद मुझे मेरे बेटे से बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग पिता की फरियाद मुझे मेरे बेटे से बचाओ
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को बेटे के उत्पीडन से बचाने की अधिकारियों से गुहार लगाने कलक्ट्रेट पहुंचे
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिसे बेटे को बुढ़ापे की लाठी समझा, पाल-पोश कर बढ़ा किया और उसे खाने-कमाने के काबिल बनाया, उसी ने अपने पिता की जमा पूंजी शौक-मौज में गंवा दी। इतना ही नहीं, वृद्ध पिता की लाखों की नकदी और आभूषण हड़पकर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर निकाल दिया। पीड़ित बुजुर्ग बुधवार को अपने सीने पर ‘मुझे मेरे बेटे से बचाओ’ लिखा कागज चिपकाकर कलक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की।
शहर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी लज्जाराम ने डीएम और एसपी के नाम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका एक बेटा और उसकी पत्नी मकान में साथ रह रहा था। बेटे ने रोजगार के लिए दुकान खोलने को 30 लाख रुपये लेने के बाद दुकान का पंजीकरण अपने नाम करा लिया। बाद में उसने उनकी तिजोरी में से 12 लाख रुपये के जेवर और 9.30 लाख रुपये नकद भी चोरी करके हड़प लिए। दुकान का हिसाब मांगने पर बेटे ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बहू डंडा लेकर मारने दौड़ पड़ी।
लज्जाराम ने अधिकारियों को बताया कि उनका बेटा घर में अवैध तरीके से एसी का इस्तेमाल करता है। इसे देखते उन्होंने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को कनेक्शन काटने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की धमकी देते हुए उसे घर से भगा दिया। तभी से वह अपने चाचा के यहां रह रहे हैं। उन्होंने बेटे और उसकी पत्नी को घर से बेदखल कराकर मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि थाना सदर बाजार कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।