{"_id":"610adebabe50d074bb32ced9","slug":"son-brutally-beat-up-elderly-hurt-father-attempted-suicide-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सब्जी लाना भूला तो बेटे ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, आहत पिता ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सब्जी लाना भूला तो बेटे ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, आहत पिता ने की आत्महत्या की कोशिश
Thu, 05 Aug 2021 12:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:08 AM IST
सार
बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि उसके बेटे ने उससे सब्जी लाने के लिए कहा था। किसी कारण वह सब्जी नहीं ला पाया। इस पर गुस्साए बेटे ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बेटे की पिटाई से आहत पिता जान देने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में सब्जी न लाने पर नाराज हुए बेटे ने पिता को पीट दिया तो पिता ट्रेन से कटकर जान देने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गया। ट्रेन गुजरी मगर चपेट में आकर पिता घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग बुधवार को 11 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास पहुंचा। ट्रेन आने पर उसने ट्रैक पर जाने की कोशिश की लेकिन ट्रेन के सामने नहीं आ सका और मामूली रूप से चपेट में आने के बाद घायल होकर वहीं गिर गया।
आसपास के लोगों ने उसे वहां से हटाकर दूसरी जगह लिटाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग को भर्ती कराया। बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि उसके बेटे ने उससे सब्जी लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
किसी कारण वह सब्जी नहीं ला पाया। इस पर गुस्साए बेटे ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी आंख और चेहरे पर काफी चोट है। पिता का यह भी आरोप है कि बेटे ने उसे जूते से मारा। बेटे की पिटाई से आहत पिता जान देने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था।