फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Some ATMs of banks made on holiday resort

बैंकों की छुट्टी के दिन चुनिंदा एटीएम बने सहारा

Tue, 15 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बंद होने से उन्हें जमा करने और घरेलू खर्च को नगदी लेने को व्याकुल जन सामान्य के लिए सोमवार को बैंकों में छुट्टी के दिन चुनिंदा एटीएम सहारा बने। लोगों ने एटीएम के जरिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि निकाली। इस बीच, चार दिन तक काम के भारी बोझ से पस्त हो चुके बैंक स्टाफ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश से राहत की सांस ली। अग्रणी बैंक बॉब के सभी एटीएम चौथे दिन भी ठप रहे। इस बीच, एसबीआई मेन ब्रांच, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक आदि ने अपने कुछ एटीएम पर नगदी आहरण की सुविधा दी। इस बीच, कैश की कमी से कई बार एटीएम बंद भी हुए, लेकिन एचडीएफसी ने टाउनहाल ब्रांच के एटीएम में सौ के नोट भरने की क्षमता तीन गुना कर कार्डधारकों को काफी राहत पहुंचाई। एचडीएफसी के एटीएम पर मौजूद ब्रांच मैनेजर दीपक झा और बैकअप मैनेजर घनश्याम सोनी ने बताया कि पांच सौ और एक हजार के नोट फिलहाल उपलब्ध नहीं होने से उनके स्थान पर सौ के नोट फिक्स करने वाली कैसेट्स लगा दी गईं। बैंक अफसरों के अनुसार इस तरकीब से नोट भरने की क्षमता तीन गुना हो गई। इससे कैश जल्दी खत्म होने की समस्या भी हल हुई है। लीड बैंक मैनेजर बीएम गुप्ता के अनुसार मंगलवार को बैंक शाखाएं सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन

किराना व्यापारी ने नहीं लिए दस के सिक्के
बड़े नोटों के बदले बैंक से मिले दस के सिक्कों को लेकर किराना का सामान लेने गए ग्रामीण को व्यापारी ने अपमानित कर दुकान से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

गांव गढ़िया रसूलपुर निवासी रामनरेश ने रविवार को पंजाब एंड सिंध बैंक से पांच सौ के चार नोट बदले थे। बैंक कैशियर ने उन्हें दस-दस रुपये के सिक्के दे दिए। सोमवार को रामनरेश बंडा में किराने की एक दुकान से घरेलू सामान खरीदने गए और दुकानदार को दस के सिक्के दिए। इस पर दुकानदार ने रामनरेश से अभद्रता करते हुए उन्हें भगा दिया। रामनरेश ने पुलिस को किराना व्यापारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर पुलिस किराना व्यापारी को थाने ले आई, लेकिन बाद में दुकानदार को बिना कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया गया। रामनरेश ने कहा कि वह मामले की शिकायत एसपी से करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed