फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Slight drop in temperature, heat wave continued

तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद जारी रहा गर्मी का प्रकोप

Mon, 06 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Slight drop in temperature, heat wave continued
शाहजहांपुर में भीषण गर्मी से परेशान गाय अपना सिर नल के पानी से भीगोते हुए । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के कारण रात में बादल छाने से उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार को सुबह तक धुंध छाई रहने से धूप की तेजी में थोड़ी कमी आई तो अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री घटकर 42.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन धूप और उमस के असर से जनजीवन को गर्मी के प्रकोप से निजात नहीं मिल सकी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वायुदाब सामान्य से अधिक होने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

रात में बादलों ने उमस बढ़ाई तो आधी रात को बेचैनी महसूस होने पर लोगों की नींद टूटने लगी। सुबह होने पर सूर्योदय से पहले तक मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रही, लेकिन बाद में धुंध हल्की पड़ी तो सूरज आग बरसाने लगा। इस कारण सुबह से दोपहर बाद तक भीषण गर्मी बनी रही। गनीमत रही कि पछुआ हवा की गति में कमी से जनजीवन को लू के प्रकोप का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन हवा के झोंके गर्म महसूस होते रहे।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हो रहा है और इससे अगले 48 घंटे में मौसम में थोड़ा परिवर्तन होने की संभावना है। उनका कहना है कि बैरोमीटर सूचकांक शनिवार सुबह से सामान्य से पांच अंक अधिक बना हुआ है, लेकिन विक्षोभ पैदा होने के कारण ऊंचाई पर छाई धुंध नहीं छट रही है। धुंध के कारण दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन उसी अनुपात में उमस बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed