{"_id":"da0a9abba477f64aee62991b8e89647f","slug":"sjin-colorful-children-s-wrists-rakian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की कलाइयों पर सजीं रंग बिरंगी राखियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की कलाइयों पर सजीं रंग बिरंगी राखियां
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की छटा शिक्षण संस्थाओं में खूब बिखरी। शुक्रवार को बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं राखी मेकिंग प्रतियोगिता में सहभागिता कर तैयार खुद बनाई राखियां एक-दूसरे को बांधी और मिठाई खिलाई।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल, प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा, मधुवाला, अंजली अग्रवाल आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यूरो किड्स में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कलात्मक राखियां बनाकर सहपाठियों को बांधीं और मिठाई खिलाई। प्रबंधक राहुल गुप्ता और प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में सुनीता, गजाला, लीना, शैलजा, रुचि, ऋचा, इंदु, सबा, सारा, बुशरा, आरती आदि का योगदान रहा।
लीड कांवेंट में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में डेढ़ सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में सौम्या गुप्ता ने प्रथम, प्रांजलि गुप्ता ने द्वितीय और सिमरन सक्सेना ने तृतीय तथा सीनियर वर्ग में विचित्र गुप्ता ने प्रथम, प्रिया सक्सेना ने द्वितीय और अंशिका गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य तराना जमाल, लायंस क्लब की अध्यक्ष सुखप्रीत माटा, गुरमीत लांबा, पिंकी बग्गा, नमिता त्रिवेदी, मीरा त्रिवेदी आदि मौजूद रहीं। संत कृपाल एकेडमी में हुई राखी मेकिंग प्रतियोगिता में चांदनी ने प्रथम, रिया ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान पाया। डायरेक्टर सुशील रस्तोगी, प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। शकुन पांडेय, दीक्षा, मेघना खन्ना, नीतू रस्तोगी आदि का योगदान रहा। कर्नल एकेडमी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने राखियां बनाकर सहपाठियों को बांधीं। निदेशक नीला चौधरी ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में सुजाता भट्टाचार्या, शिखा शुक्ला, प्रज्ञा अवस्थी, नेहा सक्सेना, आरती तनेजा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
भसीन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राखियां बनाकर एक-दूसरे को बांधी और मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक विनोद भसीन, प्रधानाचार्य दीपिका भसीन, नेहा, अर्चना, मनीषा, वोस्की, प्रिया, सुनीता आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। श्री फूलसिंह शिक्षा निकेतन नियामतपुर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य राम कुमार यादव समेत स्टाफ के सदस्यों को छात्राओं ने राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। डोरेमोंस प्ले स्कूल में भी बच्चों ने एक-दूसरे का राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। डायरेक्टर दीपमाला रस्तोगी ने पर्व के बारे में बताया।
वीडीएफ कांवेंट में बच्चों ने राखियां और कार्ड बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य की देखरेख में हुए आयोजन में बबिता, ममता, अनुराधा, वंदना, नेहा नगपाल आदि का योगदान रहा। आकांक्षा हाई स्कूल में छात्राओं ने रंगोली सजाकर राखी मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य मुदिता जौहरी, स्मिता सक्सेना, सौम्या कुदेशिया, प्रिया गुप्ता आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साईं शिक्षायतन में राखी मेकिंग के साथ क्राफ्ट और कलरिंग कंपटीशन कराया गया। विजेता बच्चों को प्रबंधक नीता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रचना बुधवार ने पुरस्कृत किया। सिटी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर त्योहार मनाया। प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी सिंह, शालू, नेहा, वंदना, मिथिलेेश, विमलेश आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामनाएं कीं। प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी, शिव कुमार, रवेंद्र पाल, सुनीत, विनोद, अनोज आदि आचार्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जीपी इंटर कॉलेज रौसरकोठी में छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया। प्रबंधक गायत्री वर्मा, राम आसरे कटारिया आदि ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला।
सहेलियों ने सैनिक भाइयों को बांधी राखी
शाहजहांपुर। लायंस क्लब सहेली ने फौजी भाइयों संग रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस बीच अध्यक्ष ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में क्लब की अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सैनिकों की कलाइयों पर आकर्षक राखियां बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया। अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन का त्योहार है। हमारे सैनिक रात-दिन देश वासियों की रक्षा करते हैं और वह त्योहारों में घर नहीं पहुंच पाते, ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां मनाना क्लब के लिए सौभाग्य की बात है। महिलाओं ने सैनिकों को राखियां बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनकी दीर्घायु की कामना की। आयोजन में सचिव मोनिका मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष मुक्ता वोहरा, डॉ. संगीता मोहन, डॉ. नमिता सिंह, मीरा सक्सेना, रोमिता, मीनू, रजनी, अल्का सेठ, प्रियंका रस्तोगी, कंचन अरोरा, सविता गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, पूनम टंडन, किरन, रोली खन्ना, सुषमा मेहरोत्रा, शोभा सेठ, मंजुला शर्मा आदि मौजूद मौजूद रहीं।
लायंस श्रेष्ठ ने नेत्रहीन और मूक-बधिर बच्चों संग बांटीं खुशियां
शाहजहांपुर। लायंस क्लब श्रेष्ठ ने रक्षाबंधन की खुशियां नेत्रहीन और मूक-बधिर बच्चों ने संग बांटीं। किला स्थित रिसोर्स सेंटर पर क्लब की अध्यक्ष छाया मेहरोत्रा के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने बच्चों को राखियां बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और उपहार दिए। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह, चार्टर अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह आदि ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सोनल शर्मा, डॉ. गौरव कौशल, किशोर गुप्ता, प्रदीप राठौर, नितिन गोयल, सरोज सिंह, मनोज शर्मा, विवेक सिंह, तवस्सुम आदि मौजूद रहे। जिला समन्वयक सोहन शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
परिषदीय स्कूलों में मनाया गया रक्षाबंधन
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। नगर सहित जिले के तमाम परिषदीय स्कूलों में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों के हाथों में राखी बांधी तो छात्रों ने उन्हें उपहार दिए। नगर क्षेत्र के रोटी गोदाम में संचालित प्राइमरी स्कूल अपर रोटी गोदाम, जूनियर स्कूल बहादुरगंज, प्राइमरी स्कूल कटियाटोला और बहादुरगंज में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। इसके साथ ही अन्य स्कूलों में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।