{"_id":"6a89def170761fb9d30d5fa6","slug":"sit-in-protest-at-the-university-gate-against-issues-faced-by-students-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182472-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्यार्थियों की समस्याओं के विरोध में विवि गेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्यार्थियों की समस्याओं के विरोध में विवि गेट पर धरना
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के मेन गेट पर धरने पर बैठे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रवेश संबंधी समस्याओं और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह से वार्ता करने पहुंचे। आरोप है कि कुलपति विद्यार्थियों की बात सुने बिना चले गए। नाराज रामजी अवस्थी और उनके साथी विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए।
विश्वविद्यालय की ओर से कुलानुशासक डॉ. आलोक सिंह वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन विद्यार्थी कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से वार्ता की। सावन के अंतिम सोमवार के चलते प्रशासनिक व्यस्तता का हवाला देते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया गया।
काफी देर बाद पुलिस प्रशासन के अनुरोध पर रामजी अवस्थी साथियों के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे। वार्ता में 25 अगस्त तक सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। रामजी अवस्थी ने चेतावनी दी कि 25 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि उन्होंने मिलने आए लोगों से बात की है। जो भी समस्याएं हैं, उनका हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान रफी उल हसन, गौरव त्रिपाठी, शोभित मिश्रा, अनुभव कटारिया, अंकित मिश्रा, यश गुप्ता, हिमांशु मुद्गल, फैजान, मानु शर्मा, शाद खां, हर्षित मिश्र, कैफ, सईद अंसारी, नितिन तिवारी, प्रशांत, शाहनवाज, सुधांशु, अनस अंसारी और शिवांश मिश्र मौजूद रहे।