फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shree krishna janmotsav

घर-घर जन्मे नटखट कान्हा

Thu, 25 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
shree krishna janmotsav
घर-घर जन्मे नटखट कान्हा 
यशोदानंदन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। शहर से लेकर देहात तक चहुंओर नटखट कान्हा के भजन-कीर्तन हुए। घर-घर पूजाघर सजाए गए। मंदिरों में जबरदस्त सजावट की गई है। शहर में मंदिर के  साथ ही प्रमुख मार्गों को भी बिजली की झालरों, फूल-पत्तियों और झंडियों से सजाया गया है। जगह-जगह डीजे के माध्यम से योगीराज श्रीकृष्ण का भजनों के माध्यम से गुणगान हुआ। सजीव झांकियों में सजेधजे बच्चे कान्हा के भजनों पर थिरके। झांकियां और मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ा। सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए घरों को भी सजाया गया है। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने उपवास रखकर योगीराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए थे, पूजा घरों में भव्य सजावट की गई है। लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने के लिए बृहस्पतिवार को भी दुकानों पर भीड़ उमड़ती रही। बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, कृष्णानगर और रामनगर के राधा कृष्ण और शिव मंदिर, मालखाना मोड़ स्थित, शेरों वाले मंदिर, चौक के सभी मंदिरों, ओसीएफ मंदिर, सरायंकाइयां, रेती, जलालनगर, स्टेशन, लाला तेली बजरिया का शिव मंदिर, लाल इमली चौराहा का संकट मोचन मंदिर, जेल और पुलिस लाइंस मंदिर, तहसील मंदिर, बहादुरगंज, चौकी अंजान, खिरनीबाग चौराहा, मालखाना मोड़, कच्चा कटरा, आनंदपुरम कॉलोनी, अजीजगंज,  केरूगंज, बृजबिहार कॉलोनी, मंडी में बाल्मीकि मंदिर, उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा समेत गली-कूंचों के मंदिरों को भी रंग-बिरंगी झंडियों, बिजली की झालरों से सजाया गया है। मंदिरों के द्वार रंग-बिरंगे वस्त्रों, पड़ों के पत्तों और फूलों से सजाया गया है। 
विज्ञापन

शाम होते ही हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष बच्चों के साथ झांकियां देखने के लिए उमड़ पड़े। रात दस बजे के बाद भीड़ से सड़कें पट गईं। सभी मार्ग जाम की स्थिति में आ गए। यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा। मंदिरों में महिला पुलिस की व्यवस्था की गई। सर्वाधिक भीड़ केरूगंज, रामनगर, कृष्णानगर, बहादुरगंज, चौकी अंजान, चौक, मालखाना मोड़, टाउनहाल, खिरनीबाग चौराहा, लाल इमली चौराहा, लाला तेली बजरिया, मालगोदाम रेलवे स्टेशन, बिसरात तिराहा छाया कुआं स्थानों पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में भजन-कीर्तन की भी व्यवस्था की गई है। सजावट के साथ सजीव झांकियों के रूप से सजे बच्चे भजनों पर नृत्य करते रहे, जिससे और भी जाम लगता रहा। हालांकि आयोजकों ने भी यातायात व्यवस्थित करने के लिए अपनी ओर से पूरी व्यवस्था कर रखी थी। युवा वाहनों को निकालने में काफी मदद कर रहे थे। 
जलालाबाद। नगर में जन्माष्टमी का त्योहार पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों मे सजावट की गई जबकि तमाम घरों में भी झांकियां सजाकर भगवान श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव पूरी भक्ति के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम जन्मस्थली पर परशुराम सर्व कल्याण समिति की सहयोगी संस्था परशुराम सेवा दल से जुड़े युवाओं ने मंदिर प्रांगण में भव्य सजावट कराई। इस दौरान देर रात तक मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। इसके अलावा बाजारगंज स्थित बाबा बरमदेव मंदिर, बारहपत्थर स्थित नरसिंह मंदिर, चौराहे पर स्थित मां दुर्गा मंदिर, नलवाली गली में ठाकुरद्वारा, याकूबपुर पड़ाव पर बालाजी धाम समेत विभिन्न मंदिरों पर भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई र्गइं। उधर, मोहल्ला प्रतापनगर स्थित मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ।
खुदागंज। गोकुल के कन्हैया के जन्मदिन पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में खूब सजावट की गई। नगर के शिव मंदिर, महादेवन मंदिर, बाबा भोलेनाथ मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर आदि में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारी सजावट करके झंाकियों का आयोजन किया गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस व्यवस्था के कडे़ प्रबंध किये हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह ने नगर के मंदिरों के इर्द गिर्द सफाई के विशेष प्रबंध किये हैं।
मिर्जापुर। कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लगभग सभी मंदिरों को बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। युवाओं ने मंदिरों पर श्रीकृष्ण जन्म से सम्बन्धित झांकियां सजाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। थाने में स्थित मंदिर पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने खुशी में आगंतुकों को प्रसाद के रूप मे भोज दिया।

कस्बे में श्रीजानकी महाराज इंटर कालेज प्रांगण मे स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, शिवाला मंदिर, काली मंदिर, हनुमान गढ़ी, पीपल वाले हनुमान मंदिर तथा भगवान कृष्ण के भक्तों ने अपने दरवाजों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित झाकियां, आकर्षक रंगोली सजाकर रात्रि बारह बजे तक भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed