फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shops tea party, political debate continues to haunt Chaupalen

चाय-पान की दुकानें, चौपालें बनी सियासी बहस का अड्डा

Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद कार्यालयों, चाय-पान की दुकानों, चौपालों, नुक्कड़ों पर प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। हर कोई आंकड़ों में अपने प्रत्याशी को जिताने में लगा है। इस बार मतदाताओं के मन की टोह लेना आसान नहीं रहा। खासकर गांवों में रहने वाले मतदाताओं के रुझान का पता कर पाना बेहद मुश्किल रहा। चुनाव के बारे में पूछने पर मतदाता चुप्पी साध जाता है। ज्यादा कुरेदने और किसकी जीत हो सकती है, के बारे में पूछने पर वह नपा तुला जबाव देता है ‘हम का बतामैं, देखति रहऊ, गिनती कि बाद सबु सामने आइ जइहइ।’ कुछ पढ़े लिखे मतदाताओं का कहना है कि कोई भी जीते गांवों की स्थित में कोई परिवर्तन आने वाला नहीं है। आजादी के बाद से गांवों की दशा में खास परिवर्तन नहीं आया है। कई गांव अब भी बिजली, पानी, सफाई, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को तरस रहे हैं। नगर और देहात क्षेत्र में चाय, मिष्ठान, पान की दुकानों पर हार जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। पार्टियों के समर्थक तमाम तर्क देकर अपने प्रत्याशी की जीत पक्की बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed