{"_id":"9ce1b217befc7f6568de6324fec293ee","slug":"shock-11-shicshamitr-ill-hospitalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में 11 शिक्षामित्र बीमार, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में 11 शिक्षामित्र बीमार, अस्पताल में भर्ती
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अध्यापक बनने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर नौकरी खत्म होने से शिक्षामित्रों में मायूसी है। अचानक बेरोजगार होने और भविष्य अंधकारमय होने के सदमे में जिले में 11 शिक्षामित्र गंभीर रूप से बीमार हो गए। इन्हें दिल का दौरा पड़ने की शिकायत बताई गई। इनमें से एक को फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है। करीब 300 साथी शिक्षामित्रों ने जिला अस्पताल में भी दोपहर में प्रदर्शन किया। जिले भर के बीआरसी पर जमकर विरोध प्रदर्शन का दौर चला। शहर के 10 और मिर्जापुर के 23 समेत जिले में करीब सौ स्कूलों में शिक्षामित्रों के न होने से स्कूल बंद रहे।
ब्लाक संसाधन केंद्र जलालाबाद में कार्य बहिष्कार कर रहे शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा वहीं बीमार हो गए। मदनापुर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल चांदपुर के सरताज खां, कलान के तुलसीनगला के सतेंद्र सिंह यादव, जलालाबाद ब्लाक के प्राइमरी स्कूल केशवपुर के पुरुषोत्तम यादव एवं तिलहर में दो शिक्षामित्र बीमार हो गए। वहीं जलालाबाद की निर्मला सिंह बीती रात से ही जिला अस्पताल में भर्ती हैं। नगर क्षेत्र की विद्योत्मा मिश्रा की हालत भी ब्लाक संसाधन केंद्र पर बिगड़ गई। मिर्जापुुर के प्राथमिक स्कूल रसूलपुुर मेे कार्यरत शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनीं सीता देवी को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हेें गंभीर हालत में फर्रुखाबाद केे एक निजी अस्पताल मेे भर्ती करवाया गया है। पूरनपुर के गांव जगतपुर में बतौर सहायक शिक्षक तैनात बंडा के गांव बिलंदापुर की शिक्षामित्र मगनदीप कौर के पति सुखविंदर सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनका शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर पुवायां के गांव लखनापुर में तैनात सहायक शिक्षक मीना और गांव मझिगवां की कंचना देवी भी हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद सदमे से बीमार पड़ गईं। दोनों का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है।
राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु
मिर्जापुर। शिक्षामित्रों ने ब्लाक संसाधन केंद्र में तालाबंदी कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नौकरी या इच्छा मृत्यु की अनुमति दिये जाने की मांग की है। उच्च न्यायालय के आदेश से आहत शिक्षामित्रों ने क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद करवा दिया। यही नहीं स्कूल खोलने गये प्रशिक्षु शिक्षकों को भी धमका कर भगा दिया।