फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shobhit and Karthikeya's last rites were performed in a sad atmosphere

Shahjahanpur News: शोभित और कार्तिकेय का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 26 Aug 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shobhit and Karthikeya's last rites were performed in a sad atmosphere
तिलहर में हादसे में निधन के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा के पास रविवार की दोपहर हुए हादसे में जान गंवाने वाले कोचिंग संचालक शोभित गुप्ता और छात्र कार्तिकेय गुप्ता का सोमवार को बेहद गमगीन माहौल में अलग-अलग श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर की तमाम दुकानें शोक में बंद रहीं।
विज्ञापन


शोभित और कार्तिकेय एक अन्य युवक के साथ रविवार को किसी काम से शाहजहांपुर गए थे। वहां से दोपहर में लौटते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई थी। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। तमाम लोग सुबह से दोनों के घरों पर इकट्ठा होकर हादसे पर अफसोस जताते रहे।
विज्ञापन


शोभित और कार्तिकेय के घरों से उठतीं चीत्कारें सुनकर हर कोई द्रवित हो उठा। शोभित की पत्नी अनन्या बार-बार एक ही बात दोहराये जा रही हैं कि भगवान मेरे शानू (पति) को उठा दो, चाहें मेरा सब कुछ ले लो। शोक जताने आए लोगों से परिवार वाले बात करने की स्थिति में भी नहीं। अंतिम संस्कार के वक्त घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम संस्कार से पहले भारी भीड़ हो जाने से ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed