{"_id":"6158ab988ebc3e4af0306acd","slug":"shobha-yattra-ramleele-shahjahanpur-news-bly461640992","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज निकलेगी गणेश शोभायात्रा, कल से शुरू होगा रामलीला मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज निकलेगी गणेश शोभायात्रा, कल से शुरू होगा रामलीला मंचन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला मंच की तैयारी करते लोग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर लगने वाले मेले और रामलीला मंचन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। रविवार को गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी और सोमवार से मंचन शुरू होगा। मेले की तैयारियों का शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मेला स्थल पहुंचकर जायजा लिया। संबंधित को निर्देशित किया।
शनिवार को पूर्वांह्न 11 बजे रामलीला समिति के संरक्षक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मेला स्थल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेला सचिव नरेंद्र गुरू व मेला प्रबंधक नीरज वाजपेयी से मेले के संबंध में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रामलीला का मंचन और मेला का आयोजन भव्यता के साथ होना चाहिए। मैदान में लगने वाली दुकानों को सुसज्जित तरीके से लगवाने, मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
मेला प्रबंधक नीरज वाजपेयी ने बताया कि रविवार को श्रीगणेश शोभा यात्रा शाम छह बजे गांधीगंज से निकाली जाएगी। जोकि चौक कोतवाली, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार से होते हुए खिरनीबाग धर्मशाला के सामने से रामलीला मैदान पर आएगी। यहां पर हवन-पूजन किया जाएगा। चार अक्टूबर से रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा।