{"_id":"611c0c208ebc3e433005f1d4","slug":"shivpal-yadav-shahjahanpur-news-bly4566865184","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और समाज विरोधी फैसले ले रही प्रदेश की भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और समाज विरोधी फैसले ले रही प्रदेश की भाजपा सरकार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का मंगलवार को लखनऊ से पीलीभीत जाते समय जनपद की सीमा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। सेहरामऊ दक्षिणी और हरदोई बाईपास चौराहा से लेकर शहर में उनका वागत हुआ। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रसपा नेता ने कहा कि देश और समाज विरोधी फैसले ले रही प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होकर गैर भाजपावाद को मजबूती देनी होगी।
इससे पूर्व, घोषित समय से करीब 1.30 घंटा देरी से जिले की सीमा में दाखिल हुए प्रसपा अध्यक्ष का हरदोई रोड पर सेहरामऊ में ढाबा के पास प्रदेश महासचिव लखन प्रताप यादव और जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चारखंभा पर तनु अग्रवाल और वहां के चौराहे पर तारिक खान ने उनकी अगवानी की। चौक कोतवाली के पास व्यवसायी लकी सिंह ने प्रतिष्ठान पर चांदी का मुकुट पहनाया।
वहां से प्रसपा नेता हुसैनपुरा में वैश्य समाज के अध्यक्ष रजत गुप्ता के आवास पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश महासचिव लखन प्रताप के दुर्गा एन्क्लेव स्थित आवास पर पहुंचे। वहां प्रदेश महासचिव ने उन्हें पार्टी के चुनाव चिह्न के तौर पर 20 ग्राम वजनी सोने की चाबी भेंट की और उनकी पत्नी किरन सिंह ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से प्रदेश सरकार जो भी निर्णय ले रही है, उनसे देश और समाज का भला होने के बजाय लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जनता का अहित करने वाले फैसले लेने वाली सरकार को हटाने के लिए सभी सेक्युलर और समान विचारधारा वाली ताकतों को एकजुट करने के लिए उन्होंने गैर भाजपा वाद का नारा दिया। इससे पहले, उन्होंने पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वागत में रजनीश मिश्रा, विपिन गुप्ता, आशुतोष शर्मा, बबलू सिंह, विवेक पांडेय, सत्येंद्र यादव, डिंपल सिंह, अनिल कश्यप आदि शामिल रहे।